लीगल

नेशनल हेराल्ड मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत दर्ज आरोप पत्र पर समन जारी करने को लेकर 21 और 22 मई को सुनवाई करेगा

राऊज एवेन्यु कोर्ट ने नेशनल हेराल्ड धनशोधन मामले की सुनवाई 21 एवं 22 मई को सुनवाई करेगा. राऊज एवेन्यू कोर्ट के विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने कुछ देर दलीलें सुनने के बाद कहा कि एक आरोपी सैम पित्रोदा को ईमेल के जरिए बृहस्पतिवार को नोटिस भेजा गया है, इसलिए उन्हें अपना पक्ष रखने का मौका देते हुए अगली तारिख पर आरोप पत्र के संज्ञान पर दलीलें सुनी जाएगी.

अदालत ने 2 मई को इस मामले में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी व राहुल गांधी के अलावा अन्य को नोटिस जारी किया था. जब मामले के शिकायतकर्ता एवं भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने ईडी के आरोपपत्र की प्रति मांगी तो अदालत ने पहले ईडी का पक्ष सुनने का भी फैसला किया.

उसने इस मामले में कांग्रेस नेता पित्रोदा और सुमन दुबे, तथा ‘यंग इंडियन’, डोटेक्स मच्रेडाइज प्राइवेट लिमिटेड और सुनील भंडारी को भी नोटिस जारी किया था. न्यायाधीश ने कहा कि आरोपपत्र पर संज्ञान लेने के समय सोनिया गांधी और राहुल गांधी को अपना पक्ष रखने का अधिकार है.

आपराधिक साजिश को उजागर

आरोपपत्र धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धारा 3 (धनशोधन) और 4 (धनशोधन के लिए दंड) के तहत दाखिल किया गया है. ईडी ने इस मामले में वर्ष 2021 में अपनी जांच शुरू की थी, जब एक मजिस्ट्रेट की अदालत ने 26 जून, 2014 को स्वामी की एक निजी शिकायत पर संज्ञान लिया था.

ईडी ने कहा था कि शिकायत में कई प्रमुख राजनीतिक हस्तियों की आपराधिक साजिश को उजागर किया गया है. उसमें सोनिया गांधी, उनके सांसद पुत्र राहुल गांधी, कांग्रेस के दिवंगत नेता मोतीलाल वोरा और ऑस्कर फर्नाडीस के अलावा अन्य नेताओं और एक निजी कंपनी ‘यंग इंडियन’ शामिल हैं.

उन सभी पर एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) से संबंधित 2,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की संपत्तियों का गलत तरह से अधिग्रहण कर धनशोधन में शामिल होने का आरोप है. सोनिया और राहुल कंपनी यंग इंडियन के शेयरधारक हैं और दोनों के पास 38-38 फीसदी शेयर हैं.

ये भी पढ़ें: दिल्ली हाईकोर्ट में जजों की 40% पद खाली, अमित साहनी की जनहित याचिका, जल्द नियुक्ति की मांग

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

44 minutes ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

1 hour ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

1 hour ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

2 hours ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

2 hours ago