प्रतीकात्मक तस्वीर
दिल्ली में प्रेमी द्वारा अपनी प्रेमिका की जान लेने का एक और मामला सामने आया है, जो आपके रोंगटे खड़े कर देगा. 20 साल की एक लड़की को उसके प्रेमी और उसके दो सहयोगियों ने कथित तौर पर मार डाला और दफना दिया, क्योंकि वह गर्भवती थी और उससे शादी करना चाहती थी जबकि उसका प्रेमी चाहता था कि वह गर्भपात करा दे.
मृतक की पहचान सोनी के रूप में हुई है, जो पश्चिमी दिल्ली के नांगलोई की रहने वाली थी. सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव थी, जहां उसके 6,000 से अधिक फॉलोवर्स थे और उसने अपने और अपने प्रेमी संजू उर्फ सलीम की कई तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए थे.
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सलीम ने उसके बारे में इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट किया था. सोनी के परिवार के सदस्यों ने कहा कि उन्हें पता था कि उसने एक नया दोस्त बनाया है, लेकिन जब भी वे पूछते थे कि वह किससे बात कर रही थी, तो वह कहती थी कि यह एक भूत है.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोनी सात महीने की प्रेगनेंट थी और सलीम से शादी करने पर जोर दे रही थी, लेकिन वह ऐसा करने के लिए तैयार नहीं था और चाहता था कि वह गर्भपात करा दे. इस बात को लेकर दोनों में अक्सर झगड़ा होता था.
अधिकारियों के अनुसार, बीते सोमवार (20 अक्टूबर) को वह अपने घर से कुछ सामान लेकर सलीम से मिलने गई थी. इसी दिन करवाचौथ का त्योहार था. मृतक के घर वापस नहीं लौटने पर उसके परिजनों ने नागलोई थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी.
पुलिस ने बताया कि सलीम और उसके दो साथी सोनी को हरियाणा के रोहतक ले गए, जहां उन्होंने कथित तौर पर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और शव को दफना दिया. पुलिस ने बताया कि सलीम और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरा फरार है और उसकी तलाश की जा रही है.
मीडिया में आई खबरों के अनुसार, रोहतक जिले के मदीना गांव के एक खेत से लड़की का शव बरामद किया गया. दिल्ली पुलिस दोनों गिरफ्तार आरोपियों को लेकर घटनास्थल पर पहुंची थी और खेत में खुदाई कर शव को बाहर निकाला गया.
लड़की के पिता ने बताया कि लड़के ने अपना नाम संजू बताया था और उनकी बेटी से काफी समय से मिल रहा था. अब पता चला है कि उसका असली नाम सलीम है. लड़की के साथ बहुत बड़ा धोखा हुआ है और आरोपितों सख्त सजा मिलनी चाहिए.
-भारत एक्सप्रेस
BJP Padyatra In Delhi: रामलीला मैदान में विपक्ष के इस शक्ति प्रदर्शन को बेअसर करने…
PNB Credit Card New Rules 2026: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने Visa और RuPay क्रेडिट…
Ramlila Maidan Rally: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि हमें भाजपा का एजेंट बताया…
Nawada Government Bus Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार सरकारी बस की टक्कर से…
MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…
Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस…