देश

प्रियंका गांधी ने उपचुनाव से पहले वायनाड की जनता के नाम लिखी चिट्ठी

Wayanad Lok Sabha Bypoll: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने वायनाड लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले जनता के नाम एक पत्र लिखा है. उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर पत्र को शेयर किया है.

प्रियंका गांधी वाड्रा ने लिखा है कि वायनाड के मेरे प्यारे बहनों और भाइयों. मैं अपने भाई के साथ कुछ महीने पहले चूरामाला और मुंडक्कई गई थी. मैंने वहां भूस्खलन से हुई तबाही और आपके नुकसान को बहुत करीब से देखा. इस दौरान मैं उन बच्चों से मिली, जिन्होंने अपने सभी प्रियजनों को इस तबाही में खो दिया. माताएं अपने बच्चों और परिवारों के लिए दुखी थीं, जिनका पूरा जीवन प्रकृति के प्रकोप में बह गया था. फिर भी इस त्रासदी के बीच मुझे जो चीज दिखाई दी, वह था आपका असीम साहस और धैर्य.

उन्होंने आगे लिखा, “आप ताकत के साथ एकजुट हुए, जो मैंने पहले कभी नहीं देखी है. डॉक्टरों, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षकों, नर्सों, गृहणियों, हर किसी ने एक-दूसरे की मदद की. किसी ने न तो कोई गुस्सा दिखाया और न ही किसी ने दूसरे पर दोष डाला. कोई भी लालच का सहारा नहीं ले रहा था.”

‘संसद में प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सम्मान की बात’: प्रियंका गांधी

प्रियंका ने आगे कहा कि यहां तक कि एक भारी त्रासदी में असहाय होने के बावजूद भी आप एक दूसरे का सहयोग कर रहे थे और सांत्वना दे रहे थे. आपकी बहादुर भावना ने मुझे गहराई से छुआ. घर लौटते समय मुझे लगा कि संसद में आपका प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सम्मान की बात होगी. आपसे सीखना, आपके जीवन और आपके सामने आने वाली चुनौतियों को समझना और इस साहसी समुदाय का हिस्सा बनना मेरे लिए सम्मान की बात होगी, जो एक-दूसरे का सम्मान करना और सबसे कठिन समय में भी मजबूती से खड़ा होना जानता है.

‘आपने मेरे भाई को अपना प्यार दिया’: प्रियंका गांधी

प्रियंका ने वायनाड की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आपने मेरे भाई को अपना प्यार दिया है. जब उन्होंने मुझे वायनाड के लिए कांग्रेस उम्मीदवार बनने के लिए कहा तो उन्होंने अपने दिल में गर्व और दुख के साथ ऐसा किया. मैंने उनसे वादा किया कि यहां मेरा काम इस बंधन को और मजबूत करेगा और मैं आपके लिए लड़ने तथा संसद में जिस तरह से आप प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं, आपका प्रतिनिधित्व करने के लिए हर संभव प्रयास करूंगी.

उन्होंने आगे कहा कि मैं आपके समर्थन के साथ हम सभी के भविष्य के लिए इस लड़ाई को आगे ले जाने के लिए उत्सुक हूं और अगर आप मुझे अपना सांसद बनाने का विकल्प चुनते हैं तो मैं आपकी आभारी रहूंगी.

आईएएनएस

Recent Posts

रोशनी से नियंत्रित होंगे दिमाग के न्यूरॉन्स, तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से मिला 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार

साल 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार कार्ल डाइसरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नागेल को ऑप्टोजेनेटिक्स…

6 minutes ago

‘जल्दी पैसा जमा करो…!’ राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट की आखिरी मोहलत, कल तक जमा करने होंगे पैसे

Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी मौका दिया…

6 minutes ago

दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू से हमला, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Jantar Mantar Knife Attack: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू…

9 minutes ago

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी के 3 मजबूत स्तंभ, पीएम मोदी बोले- इनोवेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी पर बढ़ेगा सहयोग

India Switzerland Partnership: पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति गाय परमेलिन से मुलाकात में भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों…

25 minutes ago

स्मृति, वरुण और बालियान का पत्ता साफ! यूपी राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट

BJP Rajya Sabha Candidates: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को होने…

26 minutes ago

लगातार आठ हफ्तों से क्यों गिर रहा शेयर बाजार? बिकवाली का दौर कब होगा खत्म

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में लगातार आठ हफ्तों से दबाव बना हुआ है. FIIs…

39 minutes ago