देश

Jat Reservation: लोकसभा चुनाव से पहले जाट आरक्षण को लेकर आर-पार लड़ाई की तैयारी! नरेश टिकैत ने भरी हुंकार

Jat Reservation: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर राजनीतिक दलों में एक ओर तैयारियां तेज हैं. वहीं किसान नेता भी किसानों के हक की मांग कर रहे हैं. इसी बीच अखिल भारतीय जाट महासभा ने भी जाट आरक्षण की मांग को तेज कर दी है. इस सम्बंध में महासभा की ओर से मेरठ में प्रांतीय सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में जाट एकत्र हुए और जाट आरक्षण का मुद्दा उठाया गया. इस मौके पर वक्ताओं ने आरक्षण के लिए आर पार की लड़ाई करने की ठानी. वहीं सम्मेलन को भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत ने संबोधित किया और जाटों को आरक्षण दिने जाने की मांग को धार दिया. इस मौके पर उन्होंने हर क्षेत्र में जाटों के योगदान को याद कराया और कहा कि आरक्षण जाट समाज का हक है.

जरूरत पड़ी तो देंगे बलिदान

अखिल भारतीय जाट महासभा का सम्मेलन कंकरखेड़ा के शगुन फार्म हाउस में आयोजित किया गया था. इस मौके पर राष्ट्रीय लोकदल के भी कई नेता भी शामिल हुए. कार्यक्रम में नरेश टिकैत ने कहा कि अगर जाट अरक्षण की मांग को लेकर जरूरत पड़ी तो बलिदान देने से भी पीछे नहीं हटेंगे. इस मौके पर उन्होंने हुंकार भरते हुए कहा, “हमारा चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है बल्कि जाट अस्तित्व बचाने के लिए एकजुट हुए हैं.”

उन्होंने जाट समाज के इतिहास को दबाने का आरोप लगाते हुए कहा कि आरक्षण जाट समाज का हक है और इसके लिए अगर बलिदान भी देना पड़े तो वो भी देंगे. इस मौके पर अखिल भारतीय जाट महासभा के राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह और प्रदेश अध्यक्ष प्रताप चौधरी ने कहा कि आरक्षण हमारा हक और हर हाल में लेकर रहेंगे. इसके लिए चाहे हमें आंदोलन ही क्यों न करना पड़े.

ये भी पढ़ें- India-Canada Tensions: “अभी जांच चल रही, अगर भारत पर लगे आरोप सच साबित हुए तो…” कनाडा के रक्षा मंत्री ने कही दी बड़ी बात

जाट आरक्षण को लेकर भाजपा पर लगाया आरोप

इस मौके पर रालोद के राष्ट्रीय सचिव राजकुमार सांगवान ने आरक्षण को लेकर भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि वर्ष 2014 में चौधरी अजित सिंह के अथक प्रयासों से केन्द्र की तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने जाटों को केन्द्र में आरक्षण दिया था, लेकिन उस साल हुए लोकसभा चुनाव के बाद केन्द्र में बनी बीजेपी सरकार की कमजोर पैरवी के कारण केन्द्र में जाट आरक्षण रद्द हो गया. उन्होंने आगे कहा कि जाट आरक्षण को वापस पाने के लिए जाट समाज हर स्तर पर लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

3 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

4 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

4 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

5 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

5 hours ago