भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह (फाइल फोटो)
Brij Bhushan Sharan Singh: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे कैसरगंज लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद बृजभूषण शरण सिंह (Brijbhushan Sharan Singh) का लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए जहां एक ओर रमेश बिधूड़ी की टिप्पणी का समर्थन किया. वहीं आगामी आम चुनाव में अपना टिकट कटने के सवाल पर पत्रकार से पूछ लिया कि, “क्या आप काटेंगे मेरा टिकट?.”
बाराबंकी में एक कार्यक्रम के दौरान वह लोकसभा चुनाव से लेकर कई मुद्दों पर पत्रकारों से सवालों के जवाब दे रहे थे. बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी द्वारा संसद के विशेष सत्र के दौरान बसपा सांसद दानिश अली के एक बयान के जवाब में की गई विवादित टिप्पणी का बृजभूषण शरण सिंह ने समर्थन किया और कहा कि, इस सबके लिए दानिश अली खुद जिम्मेदार हैं. वह अपने गिरेबान में झांककर देखें. बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि दानिश अली जो रनिंग कमेंट्री करते हैं, वो भी गलत है.’
ये भी पढ़ें- UP News: देवरिया में दोहराई गई फिल्म “हम दिल दे चुके सनम” की कहानी, पति ने प्रेमी संग कराई पत्नी की शादी
वहीं टिकट कटने के सवाल पर भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, “कौन कटवा रहा है मेरा टिकट… क्या आप काटेंगे? बताइए… आप कटवा सकते हो तो कटवा लेना.. बृजभूषण शरण सिंह ने दावा किया कि वह फिर से चुनाव लड़ेंगे.
बता दें कि बृजभूषण शरण सिंह पर विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक जैसे पहलवानों ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं. वहीं भाजपा सांसद ने इन सब आरोपों को गलत बताया है. मालूम हो कि पिछले दिनों देश के शीर्ष पहलवान भाजपा सांसद के खिलाफ दिल्ली में धरने पर भी बैठे रहे और जमकर विरोध प्रदर्शन किया था. इसको लेकर देश में सियासत काफी दिनों तक गरमाई रही और बीजेपी सांसद के खिलाफ कार्रवाई की मांग होती रही है.
-भारत एक्सप्रेस
RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…
Prayagraj Film Festival 2026: इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन एमएनआईटी ऑडिटोरियम में…
चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…
चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…
अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…
महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…