देश

पूरे देश में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति धनखड़ ने दी Eid की शुभकामनाएं

रमजान के पाक महीने के बाद ईद-उल-फितर मनाई जाती है. यह मुसलमानों के लिए एक खास दिन होता है. देश में ईद का चांद रविवार को दिखाई दिया है, जिसके बाद सोमवार को ईद का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने देशवासियों को ईद की शुभकामनाएं दी हैं.

राष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईद-उल-फितर की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि ईद-उल-फितर के मुबारक मौके पर मैं भारत और विदेशों में रहने वाले सभी भारतीयों, विशेषकर मुस्लिम भाइयों और बहनों को बधाई और शुभकामनाएं देती हूं.

राष्ट्रपति ने कहा कि ईद-उल-फितर रमजान के पवित्र महीने के दौरान रोजे रखने और इबादत करने के बाद मनाया जाता है. यह पर्व भाईचारे, सहयोग और करुणा की भावना को मजबूत करता है. यह त्योहार सामाजिक बंधन को भी प्रोत्साहन देता है और हमें एक सामंजस्यपूर्ण, शांतिपूर्ण और समृद्ध समाज बनाने के लिए प्रेरित करता है. ईद सहानुभूति, करुणा और दान की भावना को प्रोत्साहन देने का एक अवसर है. मेरी कामना है कि यह पर्व सभी के जीवन में शांति, प्रगति और खुशियां लाए तथा हमें सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ने की शक्ति प्रदान करे.

उपराष्ट्रपति ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी ईद-उल-फितर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर, मैं हमारे राष्ट्र के सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं. ईद का यह पर्व हमें स्मरण दिलाता है कि सांस्कृतिक विविधता और एकजुटता हमारी शक्ति का केंद्र है. यह त्योहार मात्र एक उत्सव नहीं, बल्कि एकता, करुणा और पारस्परिक सम्मान जैसे हमारे वैविध्यपूर्ण लोकतंत्र के संवैधानिक आदर्शों का एक प्रतीक है.

यह भी पढ़ें- दिल्ली में हुमायूं का मकबरा किसने और कब बनवाया था?

उन्होंने कहा कि आइए इस ईद के पर्व पर, हम सद्भाव और एकता की भावना को संजोकर उन मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः व्यक्त करें जो हमारे जीवन को दिशा देते हैं और एक मज़बूत, समृद्ध राष्ट्र के रूप में हमें एकजुट बनाए रखते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

अमित शाह के पंजाब दौरे से सियासी हलचल तेज, भाजपा ने मान सरकार पर उठाए सवाल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे के बीच राज्य की राजनीति गरमा गई…

24 minutes ago

दशहरे पर गरमाई सियासत: अनिल विज के 5 बड़े बयान, बिजली फैसले के खिलाफ कोर्ट जाने का ऐलान

Haryana News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने विजयादशमी पर विपक्ष पर साधा निशाना.…

24 minutes ago

उज्जैन से अयोध्या तक पदयात्रा: पार्थिव शिवलिंग पूजन के बाद दिग्विजय सिंह का ‘धर्म की सियासत’ पर करारा हमला

MP Politics: महाकाल की नगरी उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान…

41 minutes ago

शीतला माता मंदिर हादसे में बढ़ा मौतों का आंकड़ा, एक और घायल ने तोड़ा दम, 16 हुई मृतकों की संख्या

Sheetla Mata Temple Accident: ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण ट्रक हादसे…

42 minutes ago