बिजनेस

देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की रजिस्ट्रेशन में 17% की बढ़ोतरी, SIAM की रिपोर्ट

देश में बीते वित्त वर्ष में इलेक्ट्रिक वाहनों की रजिस्ट्रेशन में 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. वाहन उद्योग संस्था SIAM (साइआम) के अनुसार, यह बढ़त सरकार की नई नीतियों और नए मॉडल के लॉन्च की वजह से आई है.

वित्त वर्ष 2024-25 में कुल 19.7 लाख इलेक्ट्रिक वाहनों की रजिस्ट्रेशन हुई. इससे पिछले साल यानी 2023-24 में यह आंकड़ा 16.8 लाख था. इस तरह EV रजिस्ट्रेशन में 17% की वृद्धि दर्ज की गई. इलेक्ट्रिक पैसेंजर वाहनों की बात करें तो इनकी रजिस्ट्रेशन पहली बार 1 लाख के पार पहुंची. इसमें 18 प्रतिशत की सालाना बढ़त हुई है.

इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की रजिस्ट्रेशन में सबसे ज्यादा उछाल देखा गया. बीते साल इनमें 21 प्रतिशत की बढ़त के साथ कुल 11.5 लाख यूनिट्स की रजिस्ट्रेशन हुई. तीन पहिया ई-वाहनों की रजिस्ट्रेशन भी बढ़ी है. वित्त वर्ष 2024-25 में इसमें 10.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई और कुल लगभग 7 लाख यूनिट्स दर्ज किए गए.

SIAM ने बताया कि सरकार द्वारा हाल में लाई गई नीतियों से EV सेक्टर को काफी मजबूती मिली है. इसमें 1 अप्रैल 2024 से 30 सितंबर 2024 तक चलने वाली इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्रमोशन स्कीम (EMPS), इसके बाद शुरू होने वाली पीएम ई-ड्राइव और पीएम-ईबस सेवा जैसी योजनाएं शामिल हैं.

इसके अलावा कई कंपनियों द्वारा नए इलेक्ट्रिक वाहन मॉडल लॉन्च किए गए, जिससे बाजार में मांग बढ़ी है. इन सभी प्रयासों ने देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने की रफ्तार को तेज कर दिया है.

ये भी पढ़ें: Apple ने भारत से 1.9 अरब डॉलर के iPhones का निर्यात किया, अमेरिकी टैरिफ से बचने के लिए बढ़ाई गति

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

28 नवंबर को दीपथुन पर जलाएं दीप, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; नप गए अधिकारी

सुप्रीम कोर्ट ने मदुरै के तिरुपरमकुंड्रम पहाड़ी पर स्थित दीपथुन पर 28 नवंबर को दीप…

1 hour ago

सत्येंद्र जैन की बढ़ी मुश्किलें, जमानत रद्द करने की याचिका पर हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली जल बोर्ड टेंडर घोटाले में पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की जमानत…

1 hour ago

महादेव बेटिंग ऐप मामला; वकील हिमांशु शेखर को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत नहीं

महादेव बेटिंग ऐप मामले में गिरफ्तार वकील हिमांशु शेखर को सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल राहत…

1 hour ago

पश्चिम बंगाल में संविदाकर्मियों की बल्ले-बल्ले, वेतन में 8 हजार रुपये तक का इजाफा; जानें और क्या बदला

पश्चिम बंगाल सरकार ने VB-G RAM G परियोजना के संविदाकर्मियों के मासिक मानदेय में 6,000…

1 hour ago

IPL-2027 पर MI की नजर: न..न..करते कप्तानी के लिए कैसे माने रोहित शर्मा?

Rohit Sharma Returns As MI Captain: मुंबई इंडियंस ने IPL 2027 से पहले रोहित शर्मा…

1 hour ago

‘…लिपलॉक’, इंडियन आइडल के सेट पर ये क्या बोल गए इमरान हाशमी? हंसी से लोटपोट हुए सब

'इंडियन आइडल: लेजेंड्स रिटर्न' के सेट पर एक्टर इमरान हाशमी की जुबान फिसल गई और…

1 hour ago