देश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर देशवासियों को दीं शुभकामनाएं

Ambedkar Jayanti 2025: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर देश के सभी नागरिकों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं. हर वर्ष 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती मनाई जाती है, जो भारत के संविधान निर्माता और सामाजिक समानता के प्रतीक बाबा साहेब अंबेडकर को समर्पित होती है.

राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा, “मैं बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर सभी देशवासियों को अपनी शुभकामनाएं देती हूं. उनका जीवन हम सभी के लिए एक प्रेरणा है.” उन्होंने आगे बताया कि बाबा साहेब ने अपने जीवन में कई चुनौतियों का सामना किया, फिर भी अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने एक अलग मुकाम हासिल किया. उनकी उपलब्धियां आज भी दुनिया भर में सम्मानित होती हैं. राष्ट्रपति ने कहा कि बाबा साहेब न केवल एक महान संविधान निर्माता थे, बल्कि वे एक कुशल अर्थशास्त्री, शिक्षक, कानून विशेषज्ञ और समाज सुधारक भी थे.

‘शिक्षा को सामाजिक बदलाव का माध्यम मानते थे अंबेडकर’

राष्ट्रपति मुर्मू ने यह भी कहा कि बाबा साहेब हमेशा एक ऐसे समाज की वकालत करते थे, जहां सभी को बराबरी का हक मिले. उन्होंने महिलाओं और समाज के कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष किया. शिक्षा को वे समाज में बदलाव और दलित समुदाय के उत्थान का सबसे बड़ा हथियार मानते थे. उनके विचार और कार्य आज भी हमें देश के लिए कुछ बेहतर करने की प्रेरणा देते हैं.

राष्ट्रपति ने सभी से अपील की कि इस खास दिन पर हम बाबा साहेब के दिखाए रास्ते पर चलने का प्रण लें. उन्होंने कहा, “आइए, हम सब मिलकर एक ऐसे भारत का निर्माण करें, जहां आपसी भाईचारा और समानता का माहौल हो.”

गौरतलब है कि हर साल 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े उत्साह के साथ मनाई जाती है. यह दिन भारत के संविधान के रचयिता, सामाजिक न्याय के प्रतीक और दलित आंदोलन के महान नेता के जन्म को याद करने का अवसर होता है. इस दिन देशभर में सभाएं, रैलियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनमें बाबा साहेब के समानता, शिक्षा और सामाजिक सुधार के विचारों को बढ़ावा दिया जाता है.


ये भी पढ़ें- MP News: भोपाल में अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान, अब सहकारी समितियां चलाएंगी पेट्रोल पंप, बांटेंगी गैस सिलेंडर


  • भारत एक्सप्रेस
Prashant Rai

Recent Posts

प्यार, वादा फिर दे दी मौत; लिव इन पार्टनर ने गला दबाकर नदी में फेका

Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…

5 minutes ago

खेल-खेल में उड़े जवान के होश! छोटी खिलाड़ी ने लगातार धोया तो साथी जवान ने कर दिया ये बड़ा कांड; देखें VIDEO

Army Soldier Girl Game: स्टोन-पेपर-सिजर के मुकाबले में छोटी बच्ची ने आर्मी जवान को बार-बार…

5 minutes ago

रूस में हिंदी नाटक चांदनी रातें का हुआ मंचन, Bharat Express रहा मीडिया पार्टनर, रूसी दर्शकों का मिला भरपूर प्यार

Chandni Raatein Play: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हिंदी नाटक 'चांदनी रातें' का मंचन किया…

26 minutes ago

प्रदर्शन का हक या रोजी-रोटी? कनॉट प्लेस मार्च पर सुप्रीम कोर्ट की दो टूक- सब आपस में जुड़े हैं

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में CJP के ‘लहरा दो…

33 minutes ago

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों की मौज! मोदी सरकार ने किया एडहॉक बोनस का ऐलान, मिलेंगे 6,908 रुपये

दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पात्र केंद्रीय कर्मचारियों को…

49 minutes ago