चुनाव

Bihar Election 2025: NDA में शामिल ‘हम’ सुप्रीमो जीतन मांझी ने रखी डिमांड- विधानसभा चुनाव में हमको 35-40 सीटें मिलें

Bihar Election News: बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं. इसे लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुट गए हैं. इस बीच, एनडीए में शामिल हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) ने चुनाव में 40 सीटों की मांग कर दी है.

‘हम’ के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने रविवार को कहा कि हम 20 विधायक चाहते हैं और इसके लिए 35-40 सीटें जरूरी हैं.

‘हमारी पार्टी के लोगों को जगह नहीं दी गई’

उन्होंने 20 सूत्री समिति के गठन में पार्टी की उपेक्षा पर भी नाराजगी जताते हुए कहा, “अभी कुछ दिन पहले जिला 20 सूत्री समिति का गठन हुआ, लेकिन हमारी पार्टी के लोगों को जगह नहीं दी गई. प्रखंड स्तर पर भी 20 सूत्री समिति के गठन में भाजपा और जदयू ने आपस में सीटें बांट लीं.”

मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में जीतन राम मांझी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की तरफ से 35-40 सीटों की मांग की जा रही है. हालांकि पार्टी में अभी इसे लेकर कोई निर्णय नहीं हुआ है.

हम हर हाल में एनडीए के साथ हैं: जीतन राम

इतनी सीटें नहीं मिलने पर अगले कदम को लेकर जीतन राम मांझी ने कहा, “क्यों नहीं मिलेगी? हम हर हाल में एनडीए के साथ हैं और पूरी मजबूती से गठबंधन का समर्थन करेंगे.”

उन्होंने भरोसा जताया कि जैसे लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी को सम्मानजनक भागीदारी दी गई थी, वैसे ही विधानसभा चुनाव में भी पार्टी की “औकात के हिसाब से” सीटें मिलेंगी. मांझी ने कहा कि बहुत जल्द पार्टी की ‘हम सेना’ का गठन किया जाएगा. साथ ही जिन सीटों पर पार्टी का जनाधार मजबूत है, ऐसी सीटों का चयन तेजी से किया जाएगा.

उल्लेखनीय है कि पूर्णिया में आयोजित एक जनसभा में भी मांझी 40 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं.

आईएएनएस

Recent Posts

उपचुनाव के नतीजों पर आज सबकी नजर! तमिलनाडु में TVK, पुडुचेरी में NDA आगे, बंगाल में मतगणना के बीच सख्ती

Bypoll Results: देश में 6 सीटों पर हुए उपचुनाव को लेकर आज वोटों की गिनती…

17 minutes ago

‘शैतान का अंत हो गया…’ नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री के इस जहरीले बयान से क्यों हिला बॉलीवुड?

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन पर विवादित बयान देने के बाद तनुश्री दत्ता ने…

20 minutes ago

पाकिस्तान के होंगे 15 टुकड़े? जानिए क्यों अपने ही मुल्क का नक्शा बदलने पर तुले है असीम मुनीर

Pakistan News: पाकिस्तान के चार बड़े प्रांतों को तोड़कर 12 से 15 नए राज्य बनाने…

55 minutes ago

‘अंबानी भारत के असली बॉस…’, स्टारलिंक की भारत में नो एंट्री पर क्यों उबल पड़े एलन मस्क?

एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी Starlink की भारत में एंट्री को लेकर विवाद गहरा…

57 minutes ago