सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में स्थित एम्स अस्पताल के बर्न यूनिट का दौरा किया. राष्ट्रपति ने बालासोर की फकीर मोहन (एफएम) ऑटोनॉमस कॉलेज की 19 साल की उस छात्रा से भी मुलाकात की , जिसने हाल में ही आत्मदाह करने की कोशिश की थी. दरअसल राष्ट्रपति मुर्मू ओडिशा के AIIMS भुवनेश्वर के 5वें दीक्षांत समारोह में शामिल होने उड़ीसा दौरे पर थीं. इस दौरान उन्होंने बर्न और प्लास्टिक सर्जरी विभाग में जाकर छात्रा के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और पीड़िता के भाई से भी मुलाकात की.
पीड़िता के भाई ने इस मुलाकात की जानकारी देते हुए बताया कि ‘राष्ट्रपति मुर्मू ने मुझसे कहा कि भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना करें, मैं भी करूंगी. आपकी बहन जब ठीक हो जाएगी, तब मैं उसके लिए कुछ करूंगी.’
पीड़िता बी.एड इंटीग्रेटेड की पढ़ाई कर रही थी. पीड़िता ने यौन उत्पीड़न की शिकायत पर कार्रवाई न होने को लेकर आत्मदाह किया था. इस मामले में प्रिंसिपल दिलीप घोष, शिक्षा विभाग के प्रमुख समीर कुमार साहू को गिरफ्तार और निलंबित कर दिया गया है.
ये भी पढ़े: गुरुग्राम में हरियाणवी सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस
भारत एक्सप्रेस
Ujjain Shahi Masjid controversy: उज्जैन शाही मस्जिद विवाद और पथराव के मामले में पुलिस ने…
UP Investment Hub: उत्तर प्रदेश को निवेश और कारोबार का बड़ा केंद्र बनाने की कोशिशों…
Chandra Shekhar Young Turk: बलिया के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को ‘यंग तुर्क’ कहा गया, लेकिन…
फिल्म निर्देशक सनोज मिश्र को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने दुष्कर्म के एक मामले…
UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…
Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…