Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

भुवनेश्वर AIIMS में जलती छात्रा से मिलीं राष्ट्रपति मुर्मू, बोलीं- ठीक होते ही करूंगी मदद

AIIMS भुवनेश्वर के बर्न यूनिट में भर्ती छात्रा से राष्ट्रपति मुर्मू ने मुलाकात की और उसके स्वास्थ्य की जानकारी ली. यौन उत्पीड़न के आरोपों पर कार्रवाई न होने से दुखी छात्रा ने आत्मदाह की कोशिश की थी.

सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में स्थित एम्स अस्पताल के बर्न यूनिट का दौरा किया. राष्ट्रपति ने बालासोर की फकीर मोहन (एफएम) ऑटोनॉमस कॉलेज की 19 साल की उस छात्रा से भी मुलाकात की , जिसने हाल में ही आत्मदाह करने की कोशिश की थी. दरअसल राष्ट्रपति मुर्मू ओडिशा के AIIMS भुवनेश्वर के 5वें दीक्षांत समारोह में शामिल होने उड़ीसा दौरे पर थीं. इस दौरान उन्होंने बर्न और प्लास्टिक सर्जरी विभाग में जाकर छात्रा के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और पीड़िता के भाई से भी मुलाकात की.

पीड़िता के भाई ने इस मुलाकात की जानकारी देते हुए बताया कि ‘राष्ट्रपति मुर्मू ने मुझसे कहा कि भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना करें, मैं भी करूंगी. आपकी बहन जब ठीक हो जाएगी, तब मैं उसके लिए कुछ करूंगी.’

पीड़िता बी.एड इंटीग्रेटेड की पढ़ाई कर रही थी. पीड़िता ने यौन उत्पीड़न की शिकायत पर कार्रवाई न होने को लेकर आत्मदाह किया था. इस मामले में प्रिंसिपल दिलीप घोष, शिक्षा विभाग के प्रमुख समीर कुमार साहू को गिरफ्तार और निलंबित कर दिया गया है.


ये भी पढ़े: गुरुग्राम में हरियाणवी सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस


भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital