देश

पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में की उत्तर प्रदेश नगर विकास मंत्री एके शर्मा की तारीफ

रविवार को मन की बात में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने ऐसी बात कही जिसने उत्तर प्रदेश (UP) के नागरिकों का मस्तक ऊंचा कर दिया. जिसने रोज सुबह हमारे उठने से पहले उठकर लगातार नगरों की सफाई करने वालों के आत्मसम्मान को बढ़ा दिया. भारत जैसे विराट जनसंख्या वाले देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) किसी राज्य की प्रशंसा करते हैं तो उसकी चर्चा पूरे विश्व समुदाय में होती है.

मन की बात में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने उत्तर प्रदेश नगर विकास विभाग द्वारा राज्य में किये जा रहे सराहनीय प्रयासों की तारीफ करते हुए यह कहा गया कि “मेरठ नगर निगम ने कबाड़ से जुगाड़ की जिस तकनीक पर कार्य किया है वह वाकई सराहनीय है. इस नवाचार से पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ अनुपयोगी चीज़ों से नगरों की साज-सज्जा की जा सकती है. इस कार्य में लगे हुए समस्त जनों को बधाई देता हूं.” गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में जबसे ए के शर्मा ने मंत्री के तौर पर कार्यकाल सम्भाला है वह अपने बेहतरीन कार्यशैली एवं नवाचार के लिए जाने जा रहे हैं. शर्मा का कार्यालय रोज सुबह राज्य भर में प्रतिदिन चल रहे सफाई कार्यों की मॉनिटरिंग करता है एवं किसी दिन तो ए के शर्मा स्वयं निरीक्षण करते देखे जाते हैं.

वह प्रतिदिन साफ-सफाई की एवं सरोवरों, चौराहों तथा पार्कों की तस्वीरें ट्वीट करते हुए देखे जाते हैं तथा उनके कर्तव्य निष्ठा एवं कड़े अनुशासन से प्रभावित होकर नगर निकाय खुद अपने द्वारा किये जा रहे अच्छे कार्यों को सोशल साइट्स पर प्रदर्शित करते हुए दिख रहे हैं. ए के शर्मा के मंत्री बनने से पहले नगर विकास विभाग उत्तर प्रदेश के पास कोई भी टोल फ्री नम्बर नहीं था जिसपर नागरिक सीधे अपनी शिकायत दर्ज करा सकें लेकिन ए के शर्मा ने नागरिकों के मर्म को समझते हुए 1533 टोल फ्री नम्बर शुरू कराया जहां आमजन अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं.

Bharat Express Desk

Recent Posts

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

4 hours ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

6 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

6 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

7 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

7 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

7 hours ago