देश

PM Internship Scheme: क्या आपने पीएम इंटर्नशिप के लिए अप्लाई किया? 31 मार्च लास्ट डेट; हर माह मिलेंगे 5 हजार रुपये

PM Internship Scheme 2025: प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PM Internship Scheme) के तहत 2024-25 के दूसरे चरण के लिए आवेदन प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है. इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि कल, 31 मार्च 2025 है. यदि आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है, तो तुरंत आधिकारिक वेबसाइट pminternship.mca.gov.in पर जाकर अपना आवेदन प्रक्रिया पूरी करें, ताकि इस सुनहरे अवसर को न गंवाएं.

इस योजना के तहत देशभर से कुल 1 लाख उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. पहले आवेदन की अंतिम तिथि 12 मार्च 2025 थी, लेकिन इसे बढ़ाकर 31 मार्च कर दिया गया है. यह योजना युवा को सरकार के विभिन्न विभागों और संगठनों में इंटर्नशिप के माध्यम से व्यावसायिक अनुभव प्राप्त करने का सुनहरा मौका देती है.

आवेदन की प्रक्रिया:

  • सबसे पहले pminternship.mca.gov.in पर जाएं.
  • होम पेज पर उपलब्ध रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें.
  • एप्लीकेशन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें.
  • आवेदन पत्र को सावधानीपूर्वक जांचें और सबमिट करें.
  • भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट अवश्य लें.

योग्यता के मानदंड:

  • 21 से 24 वर्ष की आयु के भारतीय युवा आवेदन कर सकते हैं.
  • ऐसे युवा जो फुल-टाइम रोजगार या पढ़ाई में संलग्न नहीं हैं, वे पात्र होंगे.
  • ऑनलाइन और डिस्टेंस एजुकेशन में पढ़ाई कर रहे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं.
  • जिन अभ्यर्थियों का परिवारिक वार्षिक आय 8 लाख रुपये से अधिक है, वे योग्य नहीं होंगे.
  • जिन परिवारों के सदस्य स्थायी सरकारी नौकरी में हैं, उनके युवा आवेदन नहीं कर सकते.
  • IIT, IIM, IISER, NID, IIIT, NLU जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से ग्रेजुएट हुए छात्र पात्र नहीं होंगे.
  • CA, CMA, CS, MBBS, BDS, MBA जैसे मास्टर डिग्री धारक और उच्च शिक्षा प्राप्त छात्र भी आवेदन नहीं कर सकते.
  • सरकारी योजनाओं के तहत स्किल ट्रेनिंग प्राप्त कर रहे युवा भी आवेदन के लिए अयोग्य हैं.

स्टाइपेंड विवरण:

चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 5,000 रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा, जिसमें 4,500 रुपये केंद्रीय सरकार से और 500 रुपये CSR फंड से प्रदान किए जाएंगे. इसके अलावा, इंटर्नशिप के अंत में एकमुश्त 6,000 रुपये भी दिए जाएंगे.

यह इंटर्नशिप योजना युवाओं के लिए सरकारी कार्य संस्कृति और व्यावसायिक विकास के नए द्वार खोलने का एक सुनहरा अवसर है. इसलिए अंतिम तिथि से पहले आवेदन करना न भूलें.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Rain Alert: राजस्थान के ऊपर मंडरा रहे बादल, 31 मार्च से 3 अप्रैल तक इन इलाकों में बरसेंगी बूंदें

-भारत एक्सप्रेस

Aarika Singh

Recent Posts

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

5 seconds ago

MLC Election Result: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों के नतीजों आज, जानें किसके सिर सजेगा ताज?

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…

15 minutes ago

Vijay-Rashmika की टीम पहुंची साइबर क्राइम! सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट और छेड़छाड़ वाले स्क्रीनशॉट का आरोप

Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…

26 minutes ago

Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट के बीच बढ़ी दूरियां, रो-रोकर हुआ बुरा हाल; बोलीं- ‘मैं अंदर से मर गई हूं’

'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…

34 minutes ago

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

2 hours ago