खेल

IPL 2025 DC vs SRH: दिल्ली कैपिटल्स की धमाकेदार जीत, सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराया

IPL 2025 DC vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 10वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 7 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की. यह मुकाबला रविवार, 30 मार्च को विशाखापत्तनम के डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी स्टेडियम में खेला गया.

हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. हालांकि, उनकी शुरुआत बेहद खराब रही और पूरी टीम 18.4 ओवर में 163 रन पर ढेर हो गई. अनिकेत वर्मा और हेनरिक क्लासेन ने कुछ संघर्ष जरूर दिखाया, लेकिन बाकी बल्लेबाज फ्लॉप रहे. अनिकेत ने 41 गेंदों पर 74 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसमें 6 छक्के और 5 चौके शामिल थे. क्लासेन ने 19 गेंदों में 32 रन बनाए. दोनों के बीच 77 रनों की अहम साझेदारी हुई. ट्रेविस हेड 22 रन बना सके, जबकि अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए.

दिल्ली के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. मिचेल स्टार्क ने 35 रन देकर 5 विकेट झटके, जबकि कुलदीप यादव ने 3 बल्लेबाजों को आउट किया.

164 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम ने 16 ओवर में ही जीत हासिल कर ली. फाफ डु प्लेसिस ने 26 गेंदों पर अर्धशतक जमाया, लेकिन अगली ही गेंद पर 50 रन बनाकर आउट हो गए. जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने 38 रन बनाए, जबकि अभिषेक पोरेल 34 रन बनाकर नाबाद लौटे.

हैदराबाद की ओर से जीशान अंसारी ने 3 विकेट लिए, लेकिन उनकी टीम को हार से बचा नहीं सके. SRH को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा.


ये भी पढ़ें- CSK vs RR Match Preview: गुवाहाटी में आज कौन मारेगा बाजी- राजस्थान रॉयल्स या चेन्नई सुपर किंग्स?


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

32 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

3 hours ago