देश

‘अनगिनत बलिदानों की यादों को समेटे हुए है सोमनाथ’, पीएम मोदी ने शेयर की यात्रा की झलकियां

गुजरात यात्रा के क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ और ‘शौर्य यात्रा’ में शामिल हुए. पीएम मोदी ने अपनी इस यात्रा से जुड़ीं कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. वीडियो शेयर कर प्रधानमंत्री ने कहा कि सोमनाथ अनगिनत बलिदानों की यादों को समेटे हुए है, जो हमें हमेशा प्रेरित करती रहती हैं.

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ आस्था और धैर्य का प्रतीक है. सोमनाथ अनगिनत बलिदानों की यादों को समेटे हुए है, जो हमें हमेशा प्रेरित करती रहती हैं. यह उतना ही दिव्यता और सभ्यता की महानता के बारे में भी है.

पीएम मोदी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में वह यात्रा के दौरान डमरू वादन करते, भीड़ का अभिवादन करते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन के भी कुछ अंश हैं, जिसमें वह कह रहे हैं कि इस आयोजन में गरिमा है और गर्व है. इसमें गरिमा का ज्ञान, वैभव की विरासत और अध्यात्म की अनुभूति है. आनंद है, आत्मीयता है और सबसे बढ़कर महादेव का आशीर्वाद है.

भक्ति, उत्सव और इतिहास का अद्भुत संगम

उन्होंने कहा कि ये समय, वातावरण और उत्सव अद्भुत हैं. मंत्रों की गूंज, आस्था का उफान और दिव्य वातावरण में भगवान सोमनाथ के भक्तों की उपस्थिति इस अवसर को और दिव्य बना रही है. हजार साल पहले आततायी सोच रहे थे कि हमें जीत लिया. आज एक हजार साल बाद भी सोमनाथ मंदिर के ऊपर फहरा रही ध्वजा आह्वान कर रही है कि हिंदुस्तान की शक्ति क्या है, सामर्थ्य क्या है.

उन्होंने कहा कि ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ एक हजार साल पहले हुए विध्वंस के स्मरण का नहीं, बल्कि एक हजार साल की यात्रा और हमारे स्वाभिमान का पर्व है.

गुजरात स्थित सोमनाथ मंदिर के ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सोमनाथ का इतिहास विनाश और पराजय का इतिहास नहीं है, यह विजय और पुनर्निर्माण का है. यह हमारे पूर्वजों के पराक्रम, त्याग और बलिदान का इतिहास है. आक्रांता आते रहे, लेकिन हर युग में सोमनाथ फिर से स्थापित होता रहा, दुनिया के इतिहास में ऐसा उदाहरण मिलना मुश्किल है.

ये भी पढ़ें: ‘इतिहास में सिमट गए गजनी और औरंगजेब, सोमनाथ मंदिर आज भी खड़ा’… सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में बोले पीएम मोदी

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

‘वीजा है तो क्या हुआ, भारत में एंट्री का जन्मसिद्ध अधिकार नहीं!’ दिल्ली हाई कोर्ट का विदेशी नागरिकों पर बड़ा झटका

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…

13 minutes ago

‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम!’ नंगे पैर, हाथ में लाठी… दंगों की आग के बीच अकेले कैसे लड़े बापू? पढ़िए अनकही दास्तान

Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…

30 minutes ago

बाउंड्री पर बैठे थे, अचानक दौड़े और लगा दी छलांग; प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का CCTV आया सामने

Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…

47 minutes ago

‘मां से बहस की ऐसी सजा?’ लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में कलियुगी बेटे का खूनी खेल, वजह जान कांप जाएगी रूह

Lucknow News: लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में मामूली विवाद के बाद 17 वर्षीय नाबालिग बेटे…

53 minutes ago

त्योहारों पर घर जाने वालों के लिए रेलवे की तैयारी, चलेंगी सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; प्लेटफॉर्म टिकट होगा दोगुना

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…

2 hours ago

‘1 साल से बिना वेतन काम कराना शोषण, 12 तक दें सैलरी!’: SHUATS कर्मचारियों के हक में हाईकोर्ट का सख्त आदेश

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…

2 hours ago