Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Shaurya Yatra

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के सोमनाथ मंदिर में 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' और 'शौर्य यात्रा' में हिस्सा लिया. उन्होंने सोशल मीडिया पर इस यात्रा की झलकियां साझा करते हुए कहा कि सोमनाथ अनगिनत बलिदानों और पराक्रम की याद दिलाता है और यह आस्था, धैर्य और सभ्यता का प्रतीक है.

Somnath Swabhiman Parv: पीएम मोदी रविवार को सोमनाथ मंदिर में आयोजित स्वाभिमान पर्व में शामिल हुए. उन्होंने 108 अश्वों के साथ निकाली गई शौर्य यात्रा में भाग लिया और वीर योद्धाओं को श्रद्धांजलि दी. इसके बाद मंदिर में पूजा-अर्चना कर जनसभा को संबोधित किया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और 1000 वर्ष पुराने इतिहास को नमन करते हुए 'शौर्य यात्रा' की कमान संभाली. पीएम ने ड्रोन शो और ओंकार मंत्रोच्चार के वीडियो शेयर कर इसे 'शाश्वत दिव्यता का प्रतीक' बताया.

मथुरा में विश्व हिंदू परिषद की ओर से शौर्य यात्रा आयोजित की गई। यह यात्रा मसानी वेद मंदिर से शुरू होकर शहर के विभिन्न हिस्सों से गुज़री, जहां लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। बड़ी संख्या में पुलिस तैनात की गई और ड्रोन कैमरों से निगरानी रखी गई। कथा वाचक देवकी नंदन महाराज ने शौर्य यात्रा के दौरान कहा कि मथुरा में भव्य मंदिर बनेगा जैसे अयोध्या में हुआ। उन्होंने बाबर की विचारधारा के खिलाफ कड़े शब्द कहे और सनातनियों के अधिकारों की बात की। शौर्य और इतिहास के प्रति यह यात्रा एक महत्वपूर्ण प्रतीक रही।

Latest