देश

प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक से फोन पर की बात, आतंकवाद समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

PM Modi talk to PM Sunak: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक से शुक्रवार (3 नवंबर) को फोन पर बात की. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच मुक्त व्यापार समझौते के लिए चल रही बातचीत की प्रगति पर भी चर्चा की गई. पीएम मोदी और सुनक ने कहा कि इस समझौते से दोनों देशों को फायदा होगा. इसके अलावा पीएम मोदी और ब्रिटिश पीएम सुनक ने इजरायल-हमास के बीच चल रहे युद्ध को लेकर भी चर्चा की. हमास की तरफ से इजरायल पर किए गए हमले का दोनों देश के नेताओं ने कड़ी निंदा की.

कई मुद्दों पर हुई व्यापक चर्चा

पीएमओ ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ब्रिटिश समकक्ष सुनक से कई मुद्दों पर चर्चा की. जिसमें आतंकवाद, बिगड़ती सुरक्षा स्थिति और आम नागरिकों की हो रही मौतों पर भी चिंता व्यक्त की. वहीं पीएम ऋषि सुनक ने वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की जीत के लिए पीएम मोदी को बधाई और शुभकामनाएं दी. पीएमओ के अधिकारियों ने आगे बताया कि दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश, उभरती प्रौद्योगिकी, डिफेंस, सुरक्षा, स्वास्थ्य और अन्य क्षेत्रों के अलावा रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने और रिश्तों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने को लेकर अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया.

पीएम मोदी ने सुनक को दी बधाई

प्रधानमंत्री ने पीएम ऋषि सुनक के कार्यकाल का एक साल पूरा होने के मौके पर बधाई दी. पीएम मोदी ने कहा कि ब्रिटेन ने एक साल में विकास की यात्रा को और तेज किया है. हर क्षेत्र में ब्रिटेन तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है. इस दौरान एक बार फिर से दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश, उभरती प्रौद्योगिकी, रक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य और अन्य क्षेत्रों सहित द्विपक्षीय व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.

यह भी पढ़ें- ‘ऐसी हुकूमत पर लानत है’, रक्षा मंत्री राजनाथ बोले- कांग्रेस राज में कन्हैयालाल की जिस तरह हत्‍या की गई, कोई कल्पना नहीं कर सकता

पीएम मोदी ने X पर दी जानकारी

प्रधानमंत्री मोदी ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से बात की. दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने को लेकर व्यापक चर्चा हुई. इसके अलावा पश्चिमी एशिया की स्थिति पर भी बात हुई. जिसमें हम इस बात पर सहमत हुअ कि आतंक और हिंसा के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए. नागरिकों की मौत गंभीर चिंता का विषय है. क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा, स्थिरता और निरंतर मानवीय सहायता की दिशा में काम करने की जरूरत है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

आज का पंचांग: आश्विन कृष्ण सप्तमी आज, जानें कब है अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल?

Aaj Ka Panchang 3 October 2026: आज आश्विन कृष्ण सप्तमी तिथि है. जानें अभिजीत मुहूर्त,…

18 minutes ago

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: काम में बदलाव के संकेत, बढ़ेगी भागदौड़; खर्च पर रखें नियंत्रण

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कार्यस्थल पर बदलाव और…

2 hours ago

आज का राशिफल वृष राशि : कामकाज में नए विचार आएंगे, पुराने अटके कामों को मिलेगी गति

Aaj Ka Rashifal Vrish Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने अटके कामों में…

2 hours ago