स्कूल पर हुई एयरस्ट्राइक में 20 लोगों की मौत
इजरायल-हमास के बीच जारी जंग में अब तक 10 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. लाखों लोग बेघर हो गए हैं. इजरायल गाजा पट्टी पर लगातार बमबारी कर रहा है. इसके साथ ही ग्राउंड ऑपरेशन के जरिए हमास के ठिकानों को तबाह करने में जुटा हुआ है. इजरायल की तरफ से किए जा रहे हमलों में हमास के तमाम लीडर्स ढेर हो चुके हैं. युद्ध विराम को लेकर भी अभी फिलहाल कोई चर्चा नहीं हो रही है.
गाजा के साफ्तावी इलाके में एक स्कूल में शरण ले रखी विस्थापितों पर इजरायल की तरफ से की गई एयरस्ट्राइक में वहां रह रहे 20 लोगों की मौत हो गई है. इसके अलावा ऐसे ही एक हमला तटीय इलाके में हुआ, जहां दक्षिण की ओर जा रहे लोगों पर हुई बमबारी में 14 लोगों की जान चली गई है.
इसी बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास के साथ अस्थायी सीजफायर के प्रस्ताव को पूरी तरह से खारिज कर दिया है. नेतन्याहू ने कहा है कि जब तक हमास के कब्जे में बंधक बने इजरायली नागरिकों को रिहा नहीं किया जाता, तब तक युद्ध विराम को लेकर कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा. नेतन्याहू ने अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिकंन से भी मुलाकात की.
वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह ने गाजा में युद्ध विराम की घोषणा की है. हसन नसरल्लाह ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इजरायल पर हमास की तरफ से किया गया हमला ईरान की जानकारी में नहीं था. हमास ने इसके बारे में ईरान से कोई बातचीत नहीं की थी.
यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक से फोन पर की बात, आतंकवाद समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा
इजरायल की तरफ से किए जा रहे हमले को लेकर अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उम्मीद की जा रही है कि हमास के खिलाफ जारी जंग में इजरायल अपनी रणनीति को बदलने वाला है. जिसमें गाजा पट्टी पर हो रही बमबारी को कम किया जा सकता है. इसके अलावा इजरायल जमीनी कार्रवाई को तेज करेगा.
-भारत एक्सप्रेस
Jabalpur News: छिंदवाड़ा से कटनी जा रहे टमाटर से लदे पिकअप वाहन को जबलपुर में…
म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामले में आरोपी अमेरिकी नागरिक मैथ्यू आरोन वकिंडाइक अमेरिका से लौटने के…
Maharashtra woman doctor slap video: महाराष्ट्र के वर्धा में मेडिकल जांच के दौरान एक आरोपी…
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए एनआरआई के नाम पर हाउसिंग लोन लेने…
केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर गैर-अनुसूचित कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन…
फिल्म 'उड़ता तीर' के प्रमोशन के लिए आयुष्मान खुराना और सारा अली खान के अटारी-वाघा…