देश

Varanasi: 23 सितम्बर को वाराणसी पहुंचेंगे पीएम मोदी, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की रखेंगे आधारशिला, जानें क्या है इसकी खासियत

Varanasi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 सितंबर को काशी दौरे पर जाएंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, 23 सितंबर को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिस्सा लेंगे. वह दोपहर करीब 1:30 बजे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखेंगे और फिर लगभग 3:15 बजे रुद्राक्ष अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और कन्वेंशन सेंटर पहुंचेंगे और काशी संसद सांस्कृतिक महोत्सव 2023 के समापन समारोह में भाग लेंगे. इसी के साथ वह कार्यक्रम के दौरान पूरे उत्तर प्रदेश में बने 16 अटल आवासीय विद्यालय का भी उद्घाटन करेंगे.

30.60 एकड़ भूमि पर विकसित होगा क्रिकेट स्टेडियम

बता दें कि पीएम मोदी, वाराणसी में जिस अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखने जा रहे हैं उसे 30.60 एकड़ भूमि पर विकसित किया जाएगा. मिली जानकारी के मुताबिक, सरकार ने इसके लिए 121 करोड़ में जमीन ली है. तो वहीं इसके लिए बजट भी निर्धारित कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि, स्टेडियम निर्माण पर 330 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे. इस स्टेडियम में 30,000 दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी और 7 पिच के साथ ही प्रैक्टिस नेट, खेल का मैदान, लाउंज, कॉमेंट्री बॉक्स, प्रेस गैलरी आदि की सुविधाओं से ये लैस होगा.

ये भी पढ़ें- UP News: देवरिया में शराब तस्कर सिपाही को रौंद कर हुआ फरार, तलाश में जुटी पुलिस

भगवान शिव पर आधारित होगी स्टेडियम की आधारशिला

वाराणसी के इस स्टेडियम की वास्तुकला भगवान शिव पर आधारित होगी. स्टेडियम का आकार अर्धचंद्राकार गुंबद, त्रिशूल आकार की फ्लड-लाइट, घाट की सीढ़ियों पर आधारित बैठने की व्यवस्था, बिल्व पत्र के आकार के धातु के डिजाइन सामने की तरफ होंगे. ये स्टेडियम दो साल में बनकर तैयार होगा. कहा जा रहा है कि, इसके बनने के बाद वाराणसी भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच और आयोजन देख सकेगा.

दिखेगी काशी की झलक

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, वाराणसी में बनने वाले इस भव्य अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में काशी की झलक देखने को मिलेगी. बताया जा रहा है कि काशी की पहचान से जुड़े डमरू और बिल्व पत्र के आकार में स्टेडियम का निर्माण होगा. स्टेडियम का मुख्य प्रवेश भवन बेल पत्र के आकार का होगा. तो वहीं स्टेडियम का रूफ टॉप अर्द्ध चंद्राकार आकार में होगा. त्रिशूल के आकार की फ्लड लाइट्स होगी और डमरू के आकार में स्टेडियम के लाउंज बनेंगे. तो वहीं स्टेडियम के बाहरी हिस्से को काशी के घाटों का रूप दिया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

3 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

5 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

5 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

5 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

6 hours ago