देश

Chandrayaan 3: रामगोपाल यादव ने चांद की तस्वीरों को लेकर ISRO से कर दी अनूठी मांग, सदन में लगने लगे ठहाके

Chandrayaan 3: चंद्रयान-3 चांद पर पहुंच चुका है और साउथ पोल से वह चांद की अलग-अलग तस्वीरें वैज्ञानिकों को भेज रहा है, जिससे आने वाले समय में चंद्रमा पर क्या है-क्या नहीं.. इसको लेकर वैज्ञानिक खोज में जुटे हुए हैं. वहीं चंद्रमा को लेकर सपा सांसद रामगोपाल यादव ने इसरो के अंतरिक्ष वैज्ञानिकों से अनूठी मांग कर दी है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा हो रही है.

रामगोपाल यादव ने चंद्रमा की तस्वीरों को लेकर कहा कि चंद्रयान-3 अभियान के तहत खींची जा रही चंद्रमा की बदसूरत तस्वीरों को वे अपने अध्ययन के लिए रखें. उनको जारी न करें, क्योंकि चंद्रमा को खूबसूरती का प्रतीक मानने वाले लोगों के मन को यह बात लग जाती है.

सदन में लगने लगे ठहाके

बता दें कि सपा सांसद द्वारा चंद्रमा की तस्वीरों को लेकर सदन में जो बात कही गई, उसके बाद सभी सदस्य ठहाके लगाने लगे. सपा सांसद रामगोपाल यादव ने ‘भारत की गौरवशाली अंतरिक्ष यात्रा चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग’ विषय पर सदन में चर्चा करते हुए इसको के वैज्ञानिकों से मांग की और कहा, “अनंतकाल से हम लोग चंद्रमा को बहुत खूबसूरत मानते रहे हैं. हम अपने वैज्ञानिकों से कहेंगे कि चंद्रमा की बदसूरत फोटो मत भेजिए, रिसर्च करते रहिए.” सपा सासंद की इस अनूठी मांग पर सभी सदस्यों के साथ ही सभापति जगदीप धनखड़ भी खिलखिला कर हंस पड़े.

ये भी पढ़ें- Kaushambi Triple Murder Case: तिहरे हत्याकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचे सपा के राष्ट्रीय महासचिव, दी 3 लाख की आर्थिक मदद

सपा सांसद ने अपनी बात जारी रखते हुए मध्यकाल के प्रसिद्ध हिंदी कवि केशव के एक दोहे ‘‘केसव केसन अस करि ज्यों अरि हूं न कराय,चंद्रबदन मृगलोचनी बाबा बाबा कहि कहि जाय’’ का उल्लेख किया और फिर कहा कि केशव ने अपने श्वेत केशों को कोसते हुए कहा कि उनके कारण चंद्रमा के समान मुख वाली और हिरन के समान आंखों वाली लड़कियां उन्हें बाबा कहकर संबोधित करने लगी हैं. सपा नेता ने कहा कि महिलाओं के नाम शशि प्रभा या चंद्र प्रभा मिलते हैं, वहीं पुरुषों के नाम में भी चंद्र लगा रहता है जैसे सुभाष चंद्र, मानिक चंद्र आदि. फिर आगे उन्होंने कहा कि यह इसलिए रहता है क्योंकि चंद्रमा सुंदरता का प्रतीक है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

2 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

4 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

4 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

5 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

5 hours ago