प्रियंका वाड्रा गांधी
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. प्रवर्तन निदेशालय ने ‘प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट’ से जुड़े एक मामले की चार्जशीट में नाम दर्ज किया गया है. ईडी ने बताया कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा और प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली के रहने वाले रियल एस्टेट एजेंट के जरिए हरियाणा में जमीन खरीदी थी. इस एजेंट ने बिजनेसमैन सीसी थम्पी को भी जमीन बेची थी.
ईडी का कहना है कि रॉबर्ट वाड्रा और थम्पी के बीच करीबी रिश्ते हैं. दोनों का एक जैसा व्यापार करने के अलावा भी कई काम मिलकर करते हैं. ये एक भड़ा मामला है, जो भगोड़े हथियार डीलर संजय भंडारी से जुड़ा है. संजय भंडारी की मनी लॉन्ड्रिंग, विदेशी मुद्रा और काले धन कानूनों के उल्लंघन और आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के तहत कई एजेंसियां काम कर रही हैं. संजय भंडारी 2016 में जांच एजेंसियों के डर की वजह से भारत से फरार हो गया था. अभी फिलहाल ब्रिटेन में रह रहा है.
यह भी पढ़ें- Weather Update: दिल्ली-एनसीआर से लेकर यूपी-हरियाणा तक ठंड का कहर, फ्लाइट्स कैंसिल, ट्रेनें लेट, स्कूलों में छुट्टियां
जानकारी के मुताबिक, थम्पी पर ब्रिटिश नागरिक सुमित चड्ढा के साथ मिलकर संजय भंडारी को काली कमाई छिपाने में मदद करने का आरोप है. हालांकि ईडी ने इस मामले से जुड़ी हुई पहली चार्जशीट में थम्पी के करीबी सहयोगी के तौर पर रॉबर्ट वाड्रा का नाम लिया है. वहीं ऐसा पहली बार है जब इडी की ओर से कोर्ट में जमा किए गए दस्तावेजों में प्रियंका गांधी का नाम भी शामिल किया है.
ईडी ने चार्जशीट में आरोप लगाया है कि एचएल पहवा ने वाड्रा और थम्पी दोनों लोगों को जमीनें बेची थीं. उसे हरियाणा में जमीन खरीदने के लिए जो पैसा दिया गया, वो बेनामी रुपया था. रॉबर्ट वाड्रा ने जमीन बिक्री के लिए पूरा पैसा भी नहीं दिया.
-भारत एक्सप्रेस
IMD Weather Alert के मुताबिक, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, ओडिशा और पश्चिम बंगाल समेत 9 राज्यों…
सऊदी अरब के दम्माम स्थित किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट और सऊदी अरामको के तेल ठिकाने…
आज 22 अक्टूबर 2026 को वृद्धि योग के प्रभाव से मेष, धनु, वृश्चिक और कुंभ…
22 अक्टूबर 2026 को पापांकुशा एकादशी का व्रत रखा जा रहा है. धार्मिक मान्यताओं के…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में जिम्मेदारियां बढ़ सकती…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज करियर में तरक्की और कारोबार…