मनोरंजन

‘रात भर रोने का मन करता है…’, अरबाज खान की दूसरी शादी के बाद सामने आया एक्स-गर्लफ्रेंड का वीडियो

बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर अरबाज खान ने 24 दिसंबर को 15 साल छोटी मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से शादी की. अरबाज और शूरा ने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी की. इस वक्त हर तरफ सिर्फ शूरा और अरबाज के निकाह की ही चर्चा है. इतना ही नहीं, कपल के निकाह के कई वीडियो और फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इसी बीच अरबाज खान की एक्स गर्लफ्रेंड और विदेशी मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल हो रहा है.

जॉर्जिया एंड्रियानी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

जॉर्जिया एंड्रियानी का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. कुछ दिनों पहले जॉर्जिया एंड्रियानी और अरबाज का ब्रेकअप हो गया. वीडियो देखने के बाद कुछ नेटीजन जॉर्जिया को ट्रोल कर रहे हैं तो कुछ ने जॉर्जिया की खूबसूरती की तारीफ भी की है. एक्स-बॉयफ्रेंड अरबाज खान से शादी के दो दिन बाद ही जॉर्जिया सुर्खियों में हैं. वीडियो में जॉर्जिया ब्लू टर्टल नेक टॉप और प्रिंटेड मिनी स्कर्ट में नजर आ रही हैं. इसके अलावा वीडियो में दिख रहा है कि जॉर्जिया ने ब्लैक सनग्लासेज भी लगा रखा है.

नेटिजन्स ने कमेंट कर जॉर्जिया को किया ट्रोल

वीडियो देखने के बाद कुछ नेटिजन्स ने कमेंट कर जॉर्जिया को ट्रोल किया. वीडियो पर टिप्पणी करते हुए, एक नेटीजन ने कहा, ‘मुझे पूरी रात रोने का मन कर रहा है.’, जबकि एक अन्य नेटीजन ने कहा, ‘मैंने धूप का चश्मा पहन रखा है क्योंकि रोने से मेरी आंखें सूज गई हैं.’ सच कहें तो एक समय था जब जॉर्जिया और अरबाज का रिश्ता चर्चा का विषय था.

कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद जॉर्जिया और अरबाज ने अलग होने का फैसला किया. 2022 में जॉर्जिया और अरबाज का ब्रेकअप हो गया. जॉर्जिया और अरबाज दोनों जानते थे कि उनके बीच यह रिश्ता टिकने वाला नहीं है. जॉर्जिया ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन दोनों ने अलग होने का फैसला किया है.

Dimple Yadav

Recent Posts

12 महीने में 119 बच्चों को घर पहुंचाया, दिल्ली पुलिस की महिला हेड कॉन्स्टेबल चंचल बनीं मिसाल

दिल्ली पुलिस की हेड कॉन्स्टेबल चंचल ने एक साल के भीतर 119 लापता बच्चों और…

53 minutes ago

13 करोड़ का खिलाड़ी CSK में आधे दाम पर? धोनी की टीम ने रचा बड़ा खेल, बदले में SRH को क्या मिला?

IPL 2027 ट्रेडिंग विंडो में CSK और SRH ने बड़ा सौदा किया है. लियाम लिविंगस्टन…

1 hour ago

PM मोदी ने पैरा खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला, बोले- हिम्मत हो तो कोई मंजिल दूर नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनके…

1 hour ago

हजारों घर खरीदारों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, अब मिल सकेगी फ्लैट की रजिस्ट्री; बिल्डर को लगाई फटकार

Parshvnath Developers: सुप्रीम कोर्ट ने पार्श्वनाथ डेवलपर्स के प्रोजेक्ट्स में घर खरीदने वाले सत्यापित आवंटियों…

1 hour ago