देश

बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह की बढ़ीं मुश्किलें, अवैध खनन मामले में NGT ने दिए जांच के आदेश, गोंडा के इस शख्स ने दर्ज कराई थी शिकायत

Illegal Mining Case:भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. पहलवानों की तरफ से लगाए गए यौन शोषण का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है कि अब उनके खिलाफ अवैध खनन को लेकर एनजीटी ने जांच के आदेश दे दिए हैं. बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ गोंडा जिले के रहने वाले रामसिंह नाम के एक शख्स ने 3 गांवों में अवैध खनन कराने की शिकायत दर्ज कराई थी.

एनजीटी ने दिए जांच के आदेश

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने जांच के लिए एक संयुक्त कमेटी का गठन किया है. ये कमेटी खनन मामले की दर्ज शिकायत केो आधार पर जांच करेगी. गठित की गई कमेटी में पर्यावरण मंत्रालय, सीपीसीबी, राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और गोंडा के जिलाधिकारी को शामिल किया गया है. कमेटी जांच में ये तय करेगाी कि अवैध खनन और ओवरलोड ट्रकों के चलते क्या पर्यावरण को नुकसान पहुंचा है. अगर नुकसान हुआ है तो कितना और कैसे ?

यह भी पढ़ें- Allahabad High Court: नाबालिग के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रहना अपराध, मुस्लिम कानून में इसकी इजाजत नहीं, हाई कोर्ट ने दिया फैसला

9 नंवबर तक रिपोर्ट सौंपेगी कमेटी

एनजीटी ने जांच कमेटी को निर्देशित किया गया है कि एक सप्ताह के अंदर उन जगहों का दौरा करें जहां पर अवैध खनन को लेकर शिकायत की गई थी. इसके साथ ही जांच कमेटी को 9 नवंबर तक रिपोर्ट सौंपने को कहा है. शिकायतकर्ता रामसिंह ने आरोप लगाया है कि गोंडा जिले क मझारथ, जैतपुर और नवाबगंज गांव में रेत का अवैध खनन कराया गया. रोज करीब 700 से ज्यादा ओवरलोड ट्रकों के चलने से सड़क और पुल को काफी नुकसान पहुंचा है. इसके साथ ही पर्यावरण पर भी इसका असर पड़ा है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

4 hours ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

8 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

8 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

8 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

8 hours ago