देश

संसद के ऊपरी सदन राज्यसभा की कार्यवाही 16 दिसंबर तक स्थगित, सभापति ने भारी हंगामे के कारण किया ऐसा

Parliament Session: संसद के ऊपरी सदन राज्यसभा की कार्यवाही 16 दिसंबर तक स्थगित कर दी गई है. आज राज्यसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर जमकर हंगामा देखने को मिला.

राज्यसभा में सभापति जगदीप धनखड़ और कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच जमकर बहस हुई.

‘विपक्ष ने संविधान की धज्जियां उड़ाई, मैंने बहुत सहा’

सभापति ने कहा, “मैं किसान का बेटा हूं, झुकता नहीं हूं. विपक्ष ने संविधान की धज्जियां उड़ाई हैं. मैंने बहुत कुछ बर्दाश्त किया है. मैं मल्लिकार्जुन खरगे जी की इज्जत करता हूं. मैंने कभी सम्मान देने में कोई कमी नहीं रखी. मैं देश के लिए मर जाऊंगा, मिट जाऊंगा. आप मुझसे मिलने का वक्त तो निकालें मैं आपसे जरूर मिलूंगा.

 

आप किसान के बेटे हैं तो मैं मजदूर का बेटा हूं: खड़गे

वहीं, मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि आप किसान के बेटे हैं तो मैं मजदूर का बेटा हूं. आप विपक्षी सांसदों का अपमान करते हैं. सदन चलाना सभापति की जिम्मेदारी है. आप सदन परम्परा के साथ चलाएं. हम आपकी तारीफ सुनने के लिए सदन में नहीं आए हैं.

संविधान सिर्फ कानूनी दस्तावेज नहीं: राजनाथ सिंह

इस बीच संविधान को लेकर लोकसभा में चर्चा जारी है. लोकसभा में राजनाथ सिंह ने चर्चा की शुरुआत की. इस दौरान उन्होंने कहा, ”संविधान सिर्फ कानूनी दस्तावेज नहीं यह जनता को मौलिक अधिकार देता है. हमारा मंत्र सबका साथ-सबका विकास है.”

अब 16 और 17 दिसंबर को होगी संविधान पर चर्चा

संविधान पर चर्चा लोकसभा में 13 और 14 दिसंबर को जबकि राज्यसभा में 16 और 17 दिसंबर को होगी. भाजपा ने इसे लेकर अपने सांसदों को व्हिप भी जारी कर दिया है.

भाजपा-कांग्रेस ने 3 लाइन का व्हिप जारी किया

भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी सदस्यों को 13-14 दिसंबर को सदन में मौजूद रहने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है. प्रश्नकाल के बाद तुरंत चर्चा शुरू होगी, जो सदन के एजेंडे में भी है.

लोकसभा कार्यक्रम के अनुसार, सात मंत्री अपने-अपने विभागों से जुड़े मुद्दों पर कागजात पेश करेंगे और विभिन्न समितियां अपनी रिपोर्ट देंगे.

दोनों पार्टियों ने गुरुवार को बैठक की, ताकि वे अपनी रणनीति तैयार कर सकें.

यह भी पढ़िए: सीएम धामी बोले— उत्तराखंड Uniform Civil Code लागू करने वाला पहला राज्य

  • भारत एक्सप्रेस
Bharat Express Desk

Recent Posts

पीएम मोदी ने झारखंड के खूंटी में सात लोगों की मौत पर जताया दुख, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के खूंटी जिले में एक सड़क दुर्घटना के दौरान सात…

21 minutes ago

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कई नेताओं ने दीं धनतेरस की शुभकामनाएं

धनतेरस के पावन अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेताओं की ओर से…

1 hour ago