देश

Delhi Police की स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर माधुप तिवारी ने बम धमकी ईमेल मामले में किया बड़ा खुलासा

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर, माधुप तिवारी ने बताया कि दिल्ली के स्कूलों में बम धमकी भेजे जाने के मामले में अब एक बड़ी सफलता मिली है. तिवारी ने बताया, “12 फरवरी से स्कूलों को लगातार बम धमकी वाले ईमेल मिल रहे थे. ये ईमेल एक अत्यधिक तकनीकी तरीके से भेजे गए थे, जिसमें VPN जैसी तकनीकों का उपयोग किया गया था, जिससे इस मामले में सफलता पाना थोड़ा मुश्किल था.”

उन्होंने कहा कि 8 जनवरी 2025 को जब आखिरी धमकी ईमेल मिला, तो हमें एक window access मिला , जिसके जरिए हम उस नाबालिग तक पहुंचने में सफल हुए, जिसने ये धमकी भरे ईमेल भेजे थे.

ईमेल ने खड़े किए कई सवाल

पुलिस ने नाबालिग के मोबाइल की फोरेंसिक जांच की, जिससे पता चला कि उसने 400 से अधिक स्कूलों को धमकी वाले ईमेल भेजे थे. तिवारी ने आगे कहा, “हम यह जानना चाहते थे कि अकेले यह बच्चा कैसे इतना बड़ा काम कर सकता है, और क्या इसके पीछे कोई साजिश है. जब हमने नाबालिग के परिवार का प्रोफाइलिंग की, तो पता चला कि उसके माता-पिता किसी ऐसे संगठन से जुड़े हुए हैं, जो एक एनजीओ से गहरे संबंध रखता है.”

इस जांच के दौरान यह भी पाया गया कि इस एनजीओ के राजनीतिक पार्टी से भी गहरे संबंध हैं. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है, कि क्या इस एनजीओ का राजनीतिक फायदे के लिए इस धमकी अभियान से कोई संबंध है. दिल्ली पुलिस द्वारा की गई इस जांच ने बम धमकी की साजिश को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं और मामले की गंभीरता को और बढ़ा दिया है.

एक तरफ़ 26 जनवरी के आयोजन को लेकर तमाम एजेंसीज़ हाई अलर्ट मिस पर है ऐसे में ये खुलासा बेहद चिंता का सबब है.


ये भी पढ़ें: क्या Chirag Paswan और Nitish Kumar के बीच सब ठीक है? LJP रामविलास के दही-चूड़ा भोज में पहुंचे CM, नहीं दिखे चिराग


-भारत एक्सप्रेस 

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

जडेजा का वनडे करियर खत्म होने की ओर? न्यूजीलैंड दौरे की टीम में जगह नहीं मिलने से उठे बड़े सवाल

Ravindra Jadeja ODI Team: न्यूजीलैंड दौरे की वनडे टीम से रवींद्र जडेजा के बाहर होने…

10 minutes ago

बिना वारंट और FIR कैसे होता है पुलिस का एक्शन? दीपके के केस से समझें कस्टडी, अरेस्ट और डिटेंशन में अंतर

दिल्ली के प्रदर्शनों के बाद चर्चा में आए कानूनी शब्दों जैसे डिटेंशन, अरेस्ट, पुलिस कस्टडी…

16 minutes ago

बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करने का अधिकार, सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि बच्चों के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल करना मौलिक अधिकार…

18 minutes ago

सत्येंद्र जैन मानहानि मामला: राऊज एवेन्यु कोर्ट 28 अक्टूबर को सुनाएगा फैसला, बीजेपी नेता करनैल सिंह की बढ़ी मुश्किलें

दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन द्वारा बीजेपी नेता करनैल सिंह के…

30 minutes ago

दलाई लामा पर चीन का ‘वेटिंग गेम’? रिपोर्ट में बीजिंग की रणनीति पर उठे सवाल

दलाई लामा के भतीजे खेद्रूब थोंडुप ने दावा किया है कि चीन जानबूझकर दलाई लामा…

38 minutes ago