आस्था

Makar Sankranti: 58 दिनों तक बाणों की शैय्या पर लेटे रहे भीष्म पितामह, क्यों किया सूर्य के उत्तरायण होने का इंतजार?

मकर संक्रांति का पर्व हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है. इस दिन सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करते हैं, जिससे खरमास का अंत होता है और वसंत ऋतु के आगमन की शुरुआत होती है. वैदिक ज्योतिष के अनुसार सूर्य को सभी ग्रहों का राजा माना गया है, इसलिए उनका गोचर बेहद खास माना जाता है.

भीष्म पितामह और मकर संक्रांति

मकर संक्रांति का पौराणिक महत्व महाभारत काल से जुड़ा है. कहा जाता है कि भीष्म पितामह, जिन्हें इच्छा मृत्यु का वरदान प्राप्त था, उन्होंने अपने प्राण त्यागने के लिए सूर्य के उत्तरायण होने की प्रतीक्षा की थी.

महाभारत के 18 दिन के युद्ध में भीष्म पितामह ने 10 दिन तक कौरवों की ओर से युद्ध किया. उनकी वीरता और युद्ध कौशल से पांडव चिंतित थे. अंततः शिखंडी की मदद से अर्जुन ने भीष्म पितामह को धनुष छोड़ने पर मजबूर कर दिया और उनके शरीर पर कई बाण चलाकर उन्हें घायल कर दिया.

भीष्म पितामह धरती पर बाणों की शैय्या पर लेट गए. हस्तिनापुर की सुरक्षा सुनिश्चित होने के बाद ही उन्होंने अपने प्राण त्यागने का निश्चय किया. इसके अलावा उन्होंने सूर्य के उत्तरायण होने की प्रतीक्षा की, क्योंकि इस दिन प्राण त्यागने से मोक्ष की प्राप्ति होती है.

मकर संक्रांति 2025 का शुभ मुहूर्त

इस वर्ष मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी 2025 को मनाया जाएगा. उदयातिथि के अनुसार, सूर्य देव सुबह 8 बजकर 41 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे.

हिंदू पंचांग के अनुसार, मकर संक्रांति का पुण्य काल सुबह 9 बजकर 03 मिनट से शाम 5 बजकर 46 मिनट तक रहेगा.

महापुण्य काल सुबह 9 बजकर 03 मिनट से 10 बजकर 48 मिनट तक होगा.

पर्व का महत्व

मकर संक्रांति को उत्तरायण की शुरुआत माना जाता है. इस दिन दान-पुण्य का विशेष महत्व होता है. लोग पवित्र नदियों में स्नान कर भगवान सूर्य को अर्घ्य देते हैं. इसके साथ ही तिल और गुड़ का दान करना शुभ माना जाता है.


इसे भी पढ़ें- मकर संक्रांति का पावन पर्व पर क्यों खाया जाता है दही-चिवड़ा, जानें धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

52 minutes ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

1 hour ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

2 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

2 hours ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

2 hours ago