Dostoevsky Star Award: दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में उस वक्त तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी, जब सेंटर ऑफ रशियन स्टडीज की वरिष्ठ प्रोफेसर मीता नारायण को प्रतिष्ठित ‘दोस्तोयेव्स्की स्टार अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया. यह सम्मान उन हस्तियों को दिया जाता है, जिन्होंने रूसी भाषा, साहित्य और भारत–रूस सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.
रूसी हाउस द्वारा दिया जाने वाला यह अवॉर्ड दुनिया भर के उन विद्वानों और सांस्कृतिक हस्तियों को पहचान देता है, जिन्होंने दोस्तोयेव्स्की की विरासत और इंडो-रशियन संवाद को आगे बढ़ाने में उल्लेखनीय योगदान दिया हो. इससे पहले भी कई भारतीय इस सम्मान से नवाजे जा चुके हैं. मशहूर गीतकार और कवि जावेद अख्तर भी इसके प्रमुख भारतीय प्राप्तकर्ताओं में शामिल हैं.
प्रोफेसर मीता नारायण का नाम रूस-भारत सांस्कृतिक और शैक्षणिक संबंधों में एक भरोसेमंद सेतु की तरह देखा जाता है. रूसी भाषा, फिलोलॉजी और अनुवाद अध्ययन में उनकी विशेषज्ञता अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचानी जाती है. सोवियत संघ के विघटन के बाद उन्होंने रूसी अध्ययन के पाठ्यक्रमों को आधुनिक रूप देने में अहम भूमिका निभाई. आज भारत और विदेशों के कई विश्वविद्यालय उन्हीं द्वारा पुनर्लेखित पाठ्यपुस्तकों का उपयोग करते हैं.
इतना ही नहीं, रूसी सरकार की ओर से मिलने वाला पुष्किन मेडल भी उन्हें पहले ही मिल चुका है, जो उनकी उपलब्धियों को और मजबूत करता है. प्रोफ़ेसर नारायण को कोलंबिया यूनिवर्सिटी और न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी जैसे विश्वस्तरीय संस्थानों में विजिटिंग फैकल्टी के तौर पर भी आमंत्रित किया जाता है.
नवीनतम समारोह की सबसे खास बात यह रही कि दोस्तोयेव्स्की स्टार अवॉर्ड रूस के महान साहित्यकार फ़्योदोर दोस्तोयेव्स्की के पर-परपोते द्वारा स्वयं प्रदान किया गया. JNU में आयोजित यह कार्यक्रम न सिर्फ एक सम्मान समारोह था, बल्कि भारत में रूसी संस्कृति और साहित्यिक शोध की बढ़ती महत्ता को भी उजागर करता है.
इस अवसर पर प्रोफेसर मीता नारायण की उपलब्धियों का जश्न मनाया गया उनके काम ने न सिर्फ रूसी भाषा को समझने का भारतीय दृष्टिकोण बदला, बल्कि दोनों देशों के बीच बौद्धिक और सांस्कृतिक संबंधों को भी नई दिशा दी है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…