चुनाव

RJD के जयचंदों पर रोहिणी आचार्य का वार, पार्टी और परिवार से तोड़ा नाता

Rohini Acharya Quits Politics: बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद लालू प्रसाद यादव के परिवार में कोहराम मच गया है. लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने राजनीति छोड़ने का फैसला किया है. इसके साथ ही उन्होंने परिवार से भी नाता तोड़ लिया है.

रोहिणी आचार्य ने ये जानकारी अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर साझा की. जिसमें उन्होंने लिखा,

मैं राजनीति छोड़ रही हूं और अपने परिवार से नाता तोड़ रही हूं.

लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने इस दौरान राजद के चाणक्य कहे जाने वाले और तेजस्वी यादव के बेहद करीबी संजय यादव को भी निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि उन्हें यह सब करने के लिए राज्यसभा सांसद संजय यादव और राजद नेता रमीज ने कहा है.

उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा,

ये सब करने के लिए संजय यादव और रमीज़ ने मुझे कहा था… और अब मैं पूरी गलती अपने ऊपर ले रही हूं.

बता दें कि, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में महागठबंधन की करारी हार हुई है. पिछली बार 75 सीटों पर जीत दर्ज करने वाली आरजेडी इस बार अपने इतिहास की सबसे कम सीटों पर सिमट गई. इस विधानसभा चुनाव में राजद को सिर्फ 25 सीटों से संतोष करना पड़ा.

कलह से बिखरा लालू परिवार

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप को भी हार का सामना करना पड़ा. वहीं तेजस्वी यादव भी बड़ी मशक्कत से अपनी हार टालने में कामयाब हो पाये. राजनीतिक पंडित इसका कारण पारिवारिक कलह को बता रहे हैं. उनका कहना है कि कलह की वजह से राजद के मतदाता गुमराह हो गए और उनका वोट तितर-बितर हो गया. जिसका खामियाजा राजद को भुगतना पड़ा.

वहीं हार के बाद तेज प्रताप यादव ने भी राजद पर करारा हमला बोला. उन्होंने कहा कि राजद इस समय जयचंदों से घिरी हुई है. उन्होंने कहा कि दुश्मनों ने राजद को अंदर से खोखला कर दिया है. जिसकी वजह से विधानसभा चुनाव में राजद की ये दुर्गति हुई. तेज प्रताप ने अपने बयान में महुआ से अपनी हार को भी जीत बताया और हर समय जनता की मदद करने का आश्वासन दिया.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

8 hours ago