Pul Prahladpur murder case Delhi
Pul Prahladpur murder case Delhi: राजधानी दिल्ली के पुल प्रहलादपुर इलाके से रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है, जहां बेखौफ बदमाशों ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं. 27 और 28 जुलाई की दरमियानी रात एक 28 वर्षीय युवक की बेहद बर्बरता से हत्या कर दी गई. हमलावरों ने पहले युवक का धारदार हथियार से गला रेता और जब इतने से भी उनका दिल नहीं भरा, तो उस पर एक के बाद एक 11 गोलियां दाग दीं. इस खौफनाक वारदात से पूरा इलाका दहल उठा है और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है.
पुलिस के अनुसार, सोमवार-मंगलवार की मध्यरात्रि करीब 12:41 बजे पुल प्रहलादपुर थाना पुलिस को इलाके में अंधाधुंध फायरिंग की पीसीआर कॉल मिली. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम और जिले के वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे. घटनास्थल पर दो लोग लहूलुहान हालत में पड़े मिले. पुलिस ने बिना समय गंवाए दोनों घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने 28 वर्षीय मोहम्मद इरशाद आलम उर्फ गुड्डू को मृत घोषित कर दिया. वहीं, हमले में घायल दूसरे युवक, 27 वर्षीय मोहम्मद फारुख को एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई. मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है.
यह भी पढ़ें: पूर्व केंद्रीय मंत्री कल्पनाथ राय की पुण्यतिथि पर ‘सौर क्रांति’: 8 अगस्त को रखी जाएगी 5 मेगावाट सोलर पार्क की नींव
शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी ने पहले इरशाद पर धारदार हथियार से हमला कर उसका गला रेता और फिर बेहद नृशंसता का परिचय देते हुए उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं. इसी गोलीबारी के दौरान पास मौजूद मोहम्मद फारुख के बाएं हाथ में भी एक गोली लग गई. क्राइम टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने मौके का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस को वारदात स्थल से 10 चले हुए कारतूस के खोखे और 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं, जिन्हें जब्त कर लिया गया है.
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई विशेष टीमें गठित की गई हैं. ये टीमें इलाके में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं और तकनीकी निगरानी के साथ-साथ हर संभावित पहलू से मामले की गहन जांच में जुटी हुई हैं.
भारत एक्सप्रेस
Bijapur News: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर के घने जंगल में शनिवार को सुरक्षाबलों को…
Afghanistan School Blast: अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास हुए धमाके में 6…
Warisaliganj College: मोबाइल लेकर पहुंचे परीक्षार्थियों को प्रवेश से रोके जाने पर विवाद बढ़ गया…
सीएम योगी ने 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा की लगातार तीसरी बार जीत…
गोरखपुर में राजस्थान के कोटा से शादी करने आए परिवार के साथ मारपीट और 90…
सोनिया गांधी की नागरिकता और 1980 की वोटर लिस्ट में नाम दर्ज होने के मामले…