Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Pune Train Fire: ट्रेन में लगी भीषण आग, यात्री ने फेंकी बीड़ी से भड़की लपटें, कई डिब्बे जलकर हुए खाक

पुणे जा रही डेमू ट्रेन में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. टॉयलेट में फंसे यात्री को सुरक्षित बाहर निकाला गया. आग की वजह धूम्रपान के बाद फेंकी गई बीड़ी बताई जा रही है.

Pune Train Fire

Pune Train Fire: दौंड से पुणे की ओर जा रही डेमू ट्रेन में अचानक आग लग गई. यह हादसा सुबह करीब 8 बजे पुणे जिले के येवत स्टेशन के पास हुआ. आग लगते ही यात्रियों में दहशत फैल गई और लोग इधर-उधर भागने लगे.

टॉयलेट में फंसे यात्री को ऐसे बचाया गया

आग के समय एक यात्री टॉयलेट में फंसा रह गया था. रेलवे कर्मचारियों ने दरवाजा तोड़कर उसे सुरक्षित बाहर निकाला. राहत की बात ये रही कि इस हादसे में किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई.

यात्री ने फेंकी बीड़ी से भड़की लपटें

रेलवे पुलिस ने बताया कि घटना के बाद एक 55 वर्षीय व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि वह यात्री ट्रेन में बीड़ी पी रहा था. उसने धूम्रपान के बाद जली हुई बीड़ी कूड़ेदान में फेंकी, जिससे आग लग गई. रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों ने तुरंत आग पर काबू पा लिया. दौंड रेलवे पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि समय पर कार्रवाई होने से बड़ा हादसा टल गया.

ये भी पढ़ें: ये हैं भारत में पिछले दशकों में हुए भयावह पुल हासदे, इतिहास में दर्ज हैं अहमदाबाद विमान क्रैश से भी बड़ी घटनाएं

रेलवे विभाग ने जारी की जांच

रेलवे विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है. आरोपी यात्री से पूछताछ की जा रही है. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. रेल प्रशासन ने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाए जाएंगे.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital