Bharat Express DD Free Dish

ये हैं भारत में पिछले दशकों में हुए भयावह पुल हासदे, इतिहास में दर्ज हैं अहमदाबाद विमान क्रैश से भी बड़ी घटनाएं

हाल ही में हुए पुणे जिले के इंद्रायणी नदी पर बने पुल के ढह जाने से 4 लोगों की मौत और 51 लोग घायल हो गये. लेकिन ऐसा हादसा पहली बार नहीं हुआ है. ऐसे में आइए जानते हैं भारत में हुई ऐसे ही भयावह पुल घटनाओं के बारे में.

Pune bridge collapse
Edited by Akansha

हाल ही में हुए पुणे जिले के इंद्रायणी नदी पर बने पुल के ढह जाने से 4 लोगों की मौत और 51 लोग घायल हो गये. लेकिन ऐसा हादसा पहली बार नहीं हुआ है. ऐसे में आइए जानते हैं भारत में हुई ऐसे ही भयावह पुल घटनाओं के बारे में.

2020 में प्रकाशित इंटरनेशनल जर्नल ‘स्ट्रक्चर एंड इंफ्रास्ट्रक्चर इंजीनियरिंग’ के एक अध्ययन के ‘1977 से 2017 तक भारत में पुल विफलताओं का विश्लेषण’ के अनुसार पिछले चार दशकों में निर्माण के कई चरणों के दौरान लगभग 2,130 पुल, पुलिया और पैदल यात्री पुल को छोड़कर अपेक्षित सेवा प्रदान करने में विफल रहे या ढह गए.

मोरबी पुल हादसा

ये अबतक के सारे पुल हादसो में से सबसे बड़ा पुल हादसा रहा है जिसमें 300 से अधिक लोग डूब गए थे. ये हादसा 30 अक्टूबर 2022 को गुजरात के मोरबी जिले में स्थित एक केबल ब्रिज के ढह जाने से घटित हुआ था. इस हादसे की खबर मिलते ही बचाव अभियान चला दिया गया था, लेकिन इसमें 135 लोगों की मौत हो गई थी.

डार्जिलिंग पुल हादसा

22 अक्टूबर 2011 को हुआ यह हादसा तब हुआ जब दार्जिलिंग जिले के बिजनबाड़ी में गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (GJM) की एक बैठक के दौरान ज्यादा भीड़ होने के कारण झरने के ऊपर बना लकड़ी का पुराना पैदल पुल ढह गया. इस हादसे में 32 लोगों की मौत हो गई और 60 से भी अधिक लोग घायल हो गए.

अरुणाचल प्रदेश पैदल पुल दुर्घटना

ये दुर्घटना डार्जिलिंग पुल हादसे के ठीक एक हफ्ते बाद 29, अक्टूबर 2011 में घटित हुआ था . यह हादसा तब हुआ जब अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी कामेंग जिले में स्थित सेप्पा में कामेंग नदी पर बने एक पुल पर से 63 लोग स्थानीय रूप से ‘तारी’ नामक कीट को पकड़नेजा रहे थे. इस हादसे में करीब 30 लोगों की मौत हो गई थी जिसमें ज्यादातर बच्चे थे.

विवेकानंद फ्लाईओवर कोलकाता (2016)

इस दुर्घटना में 2.2 किलोमीटर की निर्माणाधीन विवेकानंद फ्लाईओवर के ढह जाने से 26 लोगों की जान चली गई और लगभग 60 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे. यह फ्लाईओवर उत्तर कोलकाता के एक भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र में बन रहा था. इस फ्लाईओवर का निर्माण करने वाली हैदराबाद स्थित कंपनी IVRCL ने इसको एक्ट ऑफ गॉड बताया था.

माझेरहाट दुर्घटना

दक्षिण कोलकाता के तारातला इलाके में यह दुर्घटना हुआ. जिसमें इस इलाके में स्थित माझेरहाट फ्लाईओवर भारी बारिश के कारण 4 सितंबर, 2018 को ढह गया जिसमें 3 लोगों की मौत हाो गई और करीब 24 लोग घायल हो गए थे.

मुंबई फूटओवर ब्रिज हादसा

इस हादसे में 6 लोगों की मौत और 30 से अधिक लोग घायल हुए थे. ये दुर्घटना 14 मार्च 2019 को मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के पास स्थित एक फूटओवर ब्रिज के ढह जाने से हुआ था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read