देश

इंटरनेट पर सीखा कत्ल का तरीका, 2000 कॉल्स के बाद पक्का हुआ इरादा; ऐसे रची गई केतन की मौत की खूनी साजिश

Pune Murder Case: पुणे के हाई-प्रोफाइल केस में चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं, जहां 25 वर्षीय बिजनेसमैन केतन विशाल अग्रवाल की मौत अब एक संदिग्ध साजिश की तरह देखी जा रही है. पुलिस जांच में उनके मंगेतर सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी के बीच लगातार बढ़ती नजदीकियों और संदिग्ध बातचीत ने मामले को और गंभीर बना दिया है.

पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच जनवरी से जून के बीच 2,004 फोन कॉल्स हुए. इन कॉल्स में कुल मिलाकर करीब 238 घंटे की बातचीत रिकॉर्ड हुई है. कई कॉल्स तो 2 से 3 घंटे तक चलीं जिससे जांच एजेंसियों का शक और गहरा गया है.

ऑनलाइन ‘हत्या के तरीके’ की सर्चिंग का दावा

जांच में सबसे सनसनीखेज बात यह सामने आई है कि चेतन चौधरी और सिया गोयल ने कथित तौर पर इंटरनेट पर केतन अग्रवाल को मारने के तरीकों की खोज की थी. पुलिस का कहना है कि यह डिजिटल फुटप्रिंट इस केस में महत्वपूर्ण सबूत बन सकता है (Pune Murder Case).

इसके अलावा पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि दोनों ने घटना से पहले एक कैफे में मुलाकात की थी और वहीं से लोणावला के लोहागढ़ किले की ओर रवाना हुए थे, जहां कथित रूप से घटना को अंजाम दिया गया.

पहले से तय थी साजिश? पुलिस की जांच तेज

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह मामला अचानक हुई घटना नहीं बल्कि पहले से प्लान की गई साजिश हो सकती है. कॉल रिकॉर्ड्स, मोबाइल डेटा और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है. सूत्रों के अनुसार शादी की तैयारी के बीच सिया और केतन की सगाई हो चुकी थी और नवंबर में शादी तय थी. लेकिन इसी बीच सिया का चेतन के साथ संबंध जारी रहने का दावा किया जा रहा है.

जांच में यह भी सामने आया है कि सिया अपने पारिवारिक दबाव और सामाजिक स्थिति के चलते अपने रिश्ते को लेकर खुलकर सामने नहीं आ पा रही थी. इसी उलझन ने इस पूरे मामले को और जटिल बना दिया.

ये भी पढ़ें- केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया-चेतन की 5 गलतियों से खुला पूरा राज, CCTV और डिजिटल सबूत बने अहम कड़ी

गिरफ्तारी और आगे की जांच

पुलिस ने सिया गोयल और चेतन चौधरी दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. उन पर हत्या और आपराधिक साजिश के तहत केस दर्ज किया गया है. फिलहाल जांच एजेंसियां डिजिटल सबूतों और कॉल रिकॉर्ड्स की गहराई से पड़ताल कर रही हैं.

यह मामला अब सिर्फ एक हत्या नहीं बल्कि एक लंबे समय से चली आ रही संदिग्ध साजिश के तौर पर देखा जा रहा है, जिसने पुणे में सनसनी फैला दी है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

6 minutes ago

गुरुग्राम में अमित शाह की रैली से पहले लेजर वैली ग्राउंड पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष-मंत्री; सुरक्षा-यातायात व्यवस्था की समीक्षा की

गुरुग्राम के महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती उद्यान लेजर वैली में 7 अक्टूबर सुबह 10 बजे…

49 minutes ago

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति यात्रा’, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' आयोजित होगी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह…

58 minutes ago

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

1 hour ago