देश

“भाजपा छोड़ो नहीं तो दुनिया से उठा देंगे…”, पंजाब BJP के चार नेताओं को धमकी भरा पत्र मिलने के बाद मचा हड़कंप, RSS का भी जिक्र

Punjab BJP Leaders Received Threats: पंजाब में भाजपा के चार नेताओं को धमकी भरा पत्र मिलने के बाद हड़कंप मच गया है. यहां पर लगातार धमकी देने और सरेआम लोगों पर जानलेवा हमले करने की घटनाएं सामने आ रही हैं. तो वहीं इस ताजा मामले ने लोगों की चिंता और भी बढ़ा दी है.

बताया जा रहा है कि चिठ्ठी में इन नेताओं को धमकी देते हुए आरएसएस का भी जिक्र किया गया है. इसी के साथ ही लिखा गया है कि भाजपा और आरएसएस के साथ मिलकर सिखों और पंजाब के साथ आप लोग धोखा दे रहे हैं.

इस मामले में पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने डीजीपी गौरव यादव से बातचीत कर मामले की जांच करने की मांग की है. बता दें कि धमकी भरा लेटर चंडीगढ़ स्थित कार्यालय में पहुंचा है. इसके बाद सेक्टर-39 के एसएचओ ने इस मामले में जांच शुरू कर दिए जाने की बात कही है. मीडिया सूत्रों के मुताबिक, धमकी भरा पत्र एक प्लास्टिक थैले में चंडीगढ़ स्थित पंजाब भाजपा कार्यालय में पहुंचा था.

इन नेताओं को मिली धमकी

इस धमकी भरे लेटर में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव मनजिंदर सिंह सिरसा, भाजपा सिख समन्वय समिति व राष्ट्रीय रेलवे कमेटी के सदस्य तेजिंदर सिंह सरां और भाजपा महासचिव परमिंदर बराड़ को जान से मारने की धमकी दी गई है. इसी के साथ ही इसमें भाजपा के प्रदेश संगठन महासचिव श्रीनिवासुलु का भी नाम शामिल है. गौरतलब है कि चंडीगढ़ के भाजपा नेता और नगर निगम में सीनियर डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह संधू को भी पिछले दिनों धमकी मिली थी.

ये भी पढ़ें-Assembly by-Election-2024: सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर शुरू हो गया मतदान; जानें कहां और क्यों हो रहा है उपचुनाव और कैसा है इन सीटों पर समीकरण?

आखिर आरएसएस का साथ क्यों?

बताया जा रहा है कि इस धमकी भरे लेटर में खासतौर से भाजपा नेता परमिंदर सिंह बराड़ और तेजिंदर सरां के लिए लिखा गया है कि उनको पहले भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये चेतावनी दी गई थी. इसी के साथ ही लिखा हुआ है कि आप लोग अपने सिर पगड़ी में बांध कर भाजपा और आरएसएस के साथ मिलकर सिखों और पंजाब के लोगों को धोखा दे रहे हैं. आप आरएसएस के साथ सिख मामलों में दखल दे रहे हैं, हमने आपको पहले भी चेतावनी दी थी. आप या तो भाजपा छोड़ दें या हम आपको इस दुनिया से उठा देंगे.

पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लिखे

चिट्ठी में अज्ञात आरोपी ने खालिस्तान और पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे हैं. इस लेटर के मिलने के बाद भाजपा कार्यालय में हड़कंप मच गया है. बीजेपी नेताओ ने चंडीगढ़ पुलिस को शिकायत दी है. इसके बाद पत्र में मिली सामग्री को पुलिस ने जांच के लिए भेज दिया है. बताया जा रहा है कि इस धमकी भरे लेटर में चारों नेताओं को भाजपा छोड़ने की धमकी दी गई है. इसी के साथ ही ये भी कहा गया है कि अगर ये नेता भाजपा छोड़ सिख समुदाय के हितों को लेकर अन्य रास्ता नहीं अपनाते हैं तो इसके परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

16 minutes ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

30 minutes ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

60 minutes ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

1 hour ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

2 hours ago