देश

पंजाब के DSP की सड़क किनारे मिली लाश, अर्जुन अवॉर्ड से किया जा चुका है सम्मानित

पंजाब में अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित एक DSP की लाश सड़क किनारे मिलने से हड़कंप मच गया है. मृत डीएसपी का नाम दलबीर सिंह बताया जा रहा है. वह जालंधर के संगरूर में तैनात थे. कल सोमवार को बस्ती बावा खेल नहर के समीप सड़क पर उनकी लाश पड़ी मिली.

कुछ दिनों पहले हुई थी झड़प

वहीं मिली जानकारी के अनुसार, कुछ दिनों पहले ही मृत डीएसपी की जालंधर के एक गांव में कुछ लोगों के साथ लड़ाई हो गई थी. उसी समय उन्होंने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चला दी थी. वहीं इस मामले को लेकर कहा जा रहा है कि गांव वालों के साथ उनका समझौता हो गया था.

फोन पर मिली थी सूचना

मामले की जानकारी देते हुए ADCP बलविंदर सिंह रंधावा ने बताया कि हमें किसी ने फोन करके सूचना दी थी कि बस्ती बावा खेल के पास किसी की लाश पड़ी हुई है. हमारी टीम घटनास्थल पर पहुंची तो इस बात का पता चला कि लाश डीएसपी दलबीर की है. जो कि संगरूर में तैनात थे. उनके सिर पर चोट भी लगी हुई थी.

सर्विस पिस्टल भी गायब

वहीं शुरुआत में पंजाब पुलिस इसे सड़क दुरघटना मान रही थी. वहीं जब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई तो पता चला की डीएसपी की गर्दन में गोली फंसी हुई मिली है. वहीं इस घटना के बाद से दलबीर की सर्विस पिस्टल भी गायब है. इसके बाद से ही यह मामला हत्या का लगने लगा है.

नए साल की पार्टी में हुए थे शामिल

डीएसपी के दोस्तों से इस बात की जानकारी मिली कि 31 दिसंबर की रात नये साल की पार्टी के बाद उन्होंने डीएसपी को बस स्टैंड के पीछे की तरफ छोड़ दिया था. वहीं घटना के समय डीएसपी के साथ उनके गार्ड भी मौजूद नहीं थे.

इसे भी पढ़ें: हिट एंड रन कानून के खिलाफ देशभर में चक्का जाम, सड़कों पर बवाल काट रहे ड्राइवर

पंजाब पुलिस ने इस मामले की जांच करनी शुरु कर दी है. इसके लिए वह बस स्टैंड के आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. वहीं इस मामले में डीएसपी के करीबियों और उनके घर वालों से भी पूछताछ की जा रही है.

Rohit Rai

Recent Posts

विशाखापत्तनम में अदाणी का ‘मेगा प्लान’, पर्यावरण प्रेमियों के हंगामे के बाद बदली पूरी रणनीति

Adani Group News: विशाखापत्तनम में अदाणीकॉनेक्स और गूगल के प्रस्तावित AI डेटा सेंटर को लेकर…

5 seconds ago

‘नारी शक्ति से समृद्ध हो रहा यूपी..! महाअष्टमी पर सीएम योगी बोले-‘प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में…’

महाअष्टमी पर CM योगी आदित्यनाथ ने महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और…

18 minutes ago

दुनिया में उड़ी पाकिस्तान की खिल्ली! खुद का हथियार संभलता नहीं, चले थे शेखी बघारने; देखें VIDEO

Pakistan News: डूरंड लाइन पर अफगानिस्तान से तनाव के बीच पाकिस्तानी सेना की चीन निर्मित…

22 minutes ago

रांची में सजा स्ट्रीट फूड वाला दुर्गा पूजा पंडाल, छत से लटकते दिखे गोलगप्पे

Golgappa Pandal Ranchi: रांची के हीनू शुक्ला कॉलोनी में झालमुड़ी और गोलगप्पों की थीम पर…

39 minutes ago

दिल्ली के ‘मिनी बंगाल’ में गोल्डन जुबली धमाका, सीआर पार्क मेला ग्राउंड में उमड़ रही भक्तों की भारी भीड़

दिल्ली के चितरंजन पार्क (CR Park) में दुर्गा पूजा की रौनक चरम पर है. मेला…

47 minutes ago

मल्लिका शेरावत की लालू परिवार में धमाकेदार एंट्री, तेज प्रताप ने खुद खोला ये बड़ा राज; देखें VIDEO

Lalu family Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत पटना में तेज प्रताप यादव के आवास…

51 minutes ago