लाइफस्टाइल

पुराना गुड़ है सेहत का खजाना, जानें कितना पुराना है फायदेमंद

Jaggery benefits: गुड़ का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. खासकर सर्दियों में जुकाम, खांसी से बचने के लिए हर रोज गुड़ खाना अच्छा माना जाता है. गुड़ का प्रयोग कई तरह की रेसिपी को तैयार करने में किया जा सकता है. यह खाने को स्वादिष्ट बनाने के साथ ही सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है. कम इस्तेमाल होने के कारण अक्सर घर में गुड़ बच जाता है और रखे-रखे पुराना हो जाता है.

ऐसे में यह सवाल उठना लाजमी है कि पुराने गुड़ का क्या किया जाए? कई बार रखे-रखे गुड़ में एक सफेद सी परत नजर आने लगती है और गुड़ का भूरा रंग गहरा होने लगता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि नए गुड़ से ज्यादा फायदेमंद पुराना गुड़ होता है. विशेषज्ञो के अनुसार, 1 से 2 साल पुराना गुड़ सबसे अधिक फायदेमंद होता है. आइए जानते हैं क्या है गुड़ खाने के लाभ.

क्या है गुड़ खाने के लाभ?

इम्युनिटी बढ़ाए

शरीर को अगर आप एनर्जी से भरपूर रखना चाहते हैं या फिर आप चाहते हैं कि आपकी इम्युनिटी मजबूत रहे, तो आपको खाना खाने के बाद गुड़ खाना शुरू कर देना चाहिए. गुड़ में मौजूद विटामिन सी शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है. गुड में कोपर और आयरन जैसे मिनरल्स भी पाए जाते हैं. साथ ही यह बैक्टीरियल इन्फेक्शन से लड़ने में मदद करता है.

पाचन तंत्र मजबूत बनाए

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो आप रोज गुड़ का सेवन कर सकते हैं. खाना खाने के बाद गुड़ खाने का सबसे बड़ा फायदा ये होता है कि इससे पाचन क्रिया बेहतरीन हो जाती है, जो वजन घटाने में लाभकारी साबित होती है. गुड़ पेट रे अम्लीय तत्वों को कंट्रोल करके पेट संबंधी समस्याओं जैसे गैस, जलन आदि को कम करने में मदद करता है.

ये भी पढ़ें:सर्दियों में अगर आप भी पहनते हैं इनर? तो इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो जाएंगे बीमार

हड्डियों को बनाए मजबूत

गुड़ खाने से शरीर की हड्डियां मजबूत हो जाती हैं. कैल्शियम, फास्फोरस जैसे पोषक तत्वों की मौजूदगी की वजह से गुड़ हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है. गुड़ में कैल्शियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारी हड्डियों के स्वास्थय के लिए बहुत जरूरी होते हैं. कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

33 minutes ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

50 minutes ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

1 hour ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

1 hour ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

2 hours ago