देश

पीएम मोदी से मुलाकात में किसान संदीप कंबोज ने दिया बाड़ के साथ बांध बनाने का सुझाव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पंजाब दौरे के दौरान प्रदेश के 19 किसानों से मुलाकात की. इन्‍हीं में से एक फाजिल्का जिले के किसान संदीप कंबोज भी हैं. कंबोज ने बताया कि पीएम मोदी ने बाढ़ प्रभावित किसानों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया. संदीप कंबोज ने पीएम से मुलाकात में फसलों को बचाने के लिए बाड़ के साथ-साथ एक बांध बनाने का सुझाव भी दिया. जिस पर प्रधानमंत्री ने अमल करने का वादा किया. संदीप कंबोज गांव मौजम के निवासी हैं और उनकी सात एकड़ जमीन, जो गांव मुहर जमशेर में है, 2023 की तरह इस बार भी सतलुज के पानी की चपेट में आ गई है.

मुहर जमशेर का गांव तीन तरफ से पाकिस्तान की सीमा से घिरा है और इसे देश से जोड़ने का एकमात्र रास्ता एक पुल है. संदीप कंबोज ने प्रधानमंत्री से हुई अपनी मुलाकात पर बताया कि वह पंजाब के उन 19 किसानों में से एक हैं जिन्हें प्रधानमंत्री को किसानों की समस्याएं बताने का मौका मिला. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ किसानों की बातचीत बहुत अच्छे माहौल में करीब 45 मिनट तक चली. संदीप कंबोज ने कहा कि वह सबसे आगे खड़े थे और प्रधानमंत्री ने सभी किसानों को अपने करीब आने और सहज तरीके से अपनी समस्याओं से अवगत कराने को कहा.

किसान ने दिया तटबंध और ऊंची सड़क का सुझाव

कंबोज ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री को सुझाव दिया कि सतलुज के पानी से फाजिल्का जिले के किसानों को हर साल होने वाले नुकसान से बचाने के लिए बाड़ के साथ-साथ एक बांध भी बनाया जाना चाहिए, ताकि किसानों की फसलों को पानी से नुकसान न हो. कंबोज ने कहा कि उन्हें इस बात पर गर्व और खुशी दोनों है कि प्रधानमंत्री मोदी को इस बात की पूरी जानकारी है और उन्होंने मुझे जवाब दिया कि वह काम कर रहे हैं. लेकिन, हमें तटबंध के लिए जगह नहीं मिल रही है. ऐसे में मैंने कहा कि मेरे पास इसका उपाय है, अगर तार की बाड़ को 10 फीट ऊंचा कर दिया जाए और सड़क को ऊंचा कर दिया जाए तो वहां पर तटबंध बनाया जा सकता है. प्रधानमंत्री ने उनके सुझाव पर अमल करने का वादा किया है.

ये भी पढ़े: बाबा काशी विश्वनाथ की नगरी में मॉरीशस के प्रधानमंत्री से पीएम मोदी कल करेंगे मुलाकात, फिर उत्तराखंड में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लेंगे जायजा

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

अमित शाह के यूपी दौरे से चुनावी तैयारियों को मिलेगी रफ्तार, आरपी सिंह ने जताया भाजपा की वापसी का भरोसा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

45 minutes ago

कमाई में जोरदार उछाल! अदाणी पोर्ट्स का नेट प्रॉफिट बढ़ा, CEO अश्विनी गुप्ता ने गिनाए तरक्की के नए रास्ते

अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशनल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) ने बुधवार को वित्त वर्ष 27 की…

53 minutes ago

ट्रांसजेंडर सर्टिफिकेट के लिए अब मेडिकल टेस्ट जरूरी? सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई की बड़ी बातें

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसजेंडर अधिकारों, नए कानूनी संशोधनों, मेडिकल बोर्ड की अनिवार्यता और…

1 hour ago

2027 की डिजिटल जनगणना में नहीं मिलेगा OBC जातियों का ड्रॉपडाउन विकल्प! जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने 2027 की जनगणना में ओबीसी जातियों के लिए प्री-लोडेड ड्रॉपडाउन…

1 hour ago