देश

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025: शो में आने वाले लोगों को मिलेगा ‘यूपी का स्वाद’ चखने का मौका, पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ

योगी सरकार की पहल पर आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 (UP International Trade Show) इस बार आगंतुकों को केवल प्रदेश के शिल्प और संस्कृति से ही नहीं, बल्कि खानपान की विविधता से भी रूबरू कराएगा. ‘स्वाद उत्तर प्रदेश’ थीम के तहत आगंतुक गेट नंबर 3 से लेकर हॉल नंबर 7 तक प्रदेश के हर कोने के व्यंजनों का स्वाद ले सकेंगे. यहां 25 आकर्षक फूड स्टॉल्स लगाए जाएंगे, जहां देसी और विदेशी खरीदारों को यूपी के खानपान की समृद्ध परंपरा का अनुभव मिलेगा.

ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो के तीसरे संस्करण का आयोजन होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 सितंबर को आयोजन का शुभारंभ करेंगे.

इस महाआयोजन में आने वाले बायर्स यूपी के स्वाद को भी चख सकेंगे. इसकी वृहद तैयारियां की जा रही हैं. फूड एंड बेवरेज सेक्शन के लिए खास तौर पर 3×3 मीटर आकार के 25 ऑक्टोनॉमस स्टॉल्स बनाए जा रहे हैं. इन्हें 75 मीटर x 6 मीटर के विशाल हैंगर के भीतर प्लेटफॉर्म पर सजाया जाएगा. स्टॉल्स को बिजली की पर्याप्त आपूर्ति (100 किलोवॉट लोड) सुनिश्चित की जाएगी ताकि प्रस्तुति और सेवा में किसी तरह की कमी न रहे.

ज़िलो की पहचान को मिलेगा वैश्विक मंच

ट्रेड शो का यह सेक्शन केवल खानपान तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि यह यूपी के फूड ब्रांड्स और एमएसएमई उद्यमियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने का माध्यम भी बनेगा. ‘स्वाद यूपी का’ सेक्शन में पेश किए जा रहे व्यंजन यूपी के हर जिले की पहचान को वैश्विक मंच पर स्थापित करेंगे.

यूपीआईटीएस-2025 में आने वाले विदेशी खरीदारों के लिए यह सेक्शन किसी फूड फेस्टिवल से कम नहीं होगा. यहां वे एक ही जगह पर पूरे प्रदेश के व्यंजनों का स्वाद ले सकेंगे. योगी सरकार का यह प्रयास न केवल गैस्ट्रोनॉमी टूरिज्म को बढ़ावा देगा बल्कि राज्य के छोटे कारोबारियों को भी बड़ा बाजार उपलब्ध कराएगा.

यूपी के हर क्षेत्र का स्वाद इस शो में खास आकर्षण रहेगा.

मुरादाबाद का स्वाद: यहां आने वाले लोग मशहूर मुरादाबादी दाल और बिस्कुट रोटी का जायका लेंगे. इसके साथ मुरादाबादी चिकन कॉर्नर भी अलग पहचान बनाएगा.

बनारस का स्वाद: बनारसी पान (वर्क वाला, मीठा, चॉकलेट, सादाबाद का और फायर पान) खास आकर्षण होगा. साथ ही दही-जलेबी, दही-इमरती और बनारसी लस्सी आगंतुकों को लुभाएगी.

मोदीनगर का स्वाद: मशहूर जैन शिकंजी यहां विशेष पेशकश होगी.

आगरा का स्वाद: दुनिया भर में चर्चित पंछी पेठा (अंगूरी, केसर और ड्राई फ्रूट) तो मिलेगा ही, साथ में छोले-भटूरे और मटर कुल्चा भी परोसे जाएंगे.

अवध का स्वाद: लखनऊ की मटन-चिकन जुगलबंदी के साथ-साथ अवध के उड़द के फर्रे, निमोना भात, बाजरे की रबड़ी और गुलाब खीर खास पकवान होंगे.

मथुरा का स्वाद: यहां मालपुआ और मथुरा का पेठा आगंतुकों को आकर्षित करेंगे.

जौनपुर का स्वाद: यहां की देसी रसोई का जायका मिलेगा.

अलीगढ़ का स्वाद: पराठों की विभिन्न श्रेणियां लोगों को खूब पसंद आएंगी.

खुर्जा का स्वाद: खुरचन और आलू टिक्की लोगों का मन मोह लेंगी.

नोएडा का स्वाद: यहां स्पेशल गोजरी थाली परोसी जाएगी.


ये भी पढ़ें: यूपी के सीताराम से सांप निकाल रहे दुश्‍मनी: 39 सालों में 13 बार सांप ने डसा, लेकिन हर बार बच गई जान


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

3 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago