देश

Punjab Flood: बाढ़ से बेहाल हुआ पंजाब, 41 लोगों की मौत, 1600 से ज्यादा लोग राहत शिविर में रहने को मजबूर

पंजाब में हाल में आई बाढ़ में 41 लोगों की मौत हुई है और 1,616 लोग 173 राहत शिविर में रह रहे हैं. पंजाब और हरियाणा के कई जिले हाल में भारी बारिश से प्रभावित हुए हैं जिससे दैनिक जीवन पर असर पड़ा है और व्यापक स्तर पर आवासीय एवं कृषि भूमि बाढ़ से प्रभावित है.

बाढ़ से 41 लोगों की मौत

अधिकारियों ने बताया कि तरनतारन, फिरोजपुर, फतेहगढ़ साहिब, फरीदकोट, होशियारपुर, रूपनगर, कपूरथला, पटियाला, मोगा, लुधियाना, एसएएस नगर, जालंधर, संगरूर, एसबीएस नगर, फाजिल्का, गुरदासपुर, मानसा, बठिंडा और पठानकोट समेत 19 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं. अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि सरकार और बचाव एजेंसियों ने जलमग्न क्षेत्रों से 27,286 लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है. राजस्व विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, बाढ़ में 41 लोगों की मौत हुई है.

बिजली आपूर्ति को किया गया बहाल

पंजाब के बिजली मंत्री हरभजन सिंह ने बताया कि बाढ़ से प्रभावित सभी 595 इलाकों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है. उन्होंने बताया कि रूपनगर, एसएएस नगर, पटियाला और संगरूर बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं. बाढ़ से पंजाब राज्य विद्युत निगम लिमिटेड (पीएसपीसीएल) बुनियादी ढांचे को काफी क्षति पहुंची है. उन्होंने बताया कि करीब 16 करोड़ रुपये की क्षति का अनुमान है. क्षति में बिजली के खंभों का उखड़ना, ट्र्रांसफॉर्मर को नुकसान पहुंचना और सबस्टेशन में बाढ़ का पानी भरना शामिल है जिसके कारण उपकरण एवं बिजली की लाइन को नुकसान पहुंचा है.

यह भी पढ़ें- तेज बारिश और बाढ़ के चलते डीएम ने नोएडा के स्कूलों को बंद करने का दिया आदेश, न मानने वाले Schools पर होगी सख्त कार्रवाई

राज्य भर में बीस 66 केवी सबस्टेशन जलमग्न हो गए हैं, जिससे बुनियादी ढांचे को गंभीर नुकसान पहुंचा है। सिंह ने कहा, ‘‘बुनियादी ढांचे के नुकसान से प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पर काफी असर पड़ा है, जिससे आवश्यक सेवाएं प्रभावित हुई हैं. पीएसपीसीएल (पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड)कार्यबल ने प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए 24 घंटे काम किया.’’ उन्होंने कहा कि पीएसपीसीएल अधिकारियों ने बिजली बहाल करने के लिए अपनी प्राथमिकताओं की रूपरेखा तैयार की है, जिसमें अस्पतालों, दूरसंचार और जल आपूर्ति जैसे महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचों को प्राथमिकता दी गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: काम में बदलाव के संकेत, बढ़ेगी भागदौड़; खर्च पर रखें नियंत्रण

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कार्यस्थल पर बदलाव और…

19 minutes ago

आज का राशिफल वृष राशि : कामकाज में नए विचार आएंगे, पुराने अटके कामों को मिलेगी गति

Aaj Ka Rashifal Vrish Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने अटके कामों में…

19 minutes ago