Kargil Vijay Diwas
Kargil Vijay Diwas: आज पूरा देश कारगिल विजय दिवस मना रहा है. आज से ठीक 24 साल पहले भारत के वीर जवानों ने पाकिस्तान को घुटने पर ला दिया था. भारत और पाक के बीच करीब दो महीने, तीन हफ्ते और दो दिनों तक चले कारगिल के युद्ध ने पाकिस्तान ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया को भारत की ताकत से परिचय कर दिया था. भारत ने पाकिस्तान को 26 जुलाई 1999 को कारगिल युद्ध में हराकर विजय प्राप्त किया था. इसलिए आज के इस दिन को पूरा देश कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाता है. देश के वीर जवानों ने पाक के घुसपैठियों और उनके सैनिकों को कारगिल के युद्ध में चारों खाने चित कर यह बता दिया था कि कश्मीर पर कब्जा करना उनके बस की बात नहीं है क्योंकि कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा था, है और रहेगा.
इस युद्ध में भारत के कई जवानों ने अपना अमर बलिदान दिया, जिसको देश आज विजय दिवस पर याद कर रहा है. पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा,”कारगिल विजय दिवस भारत के उन अद्भुत पराक्रमियों की शौर्यगाथा को सामने लाता है, जो देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणाशक्ति बने रहेंगे. इस विशेष दिवस पर मैं उनका हृदय से नमन और वंदन करता हूं.”
आज कारगिल विजय दिवस पर पूरा देश अपने वीर जवानों को याद कर रहा है. वहीं, लद्दाख के द्रास में कारगिल युद्ध स्मारक पर आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कारगिल युद्ध में अपनी जवान गंवाने वाले जवानों को श्रद्धांजलि दी.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लद्दाख में अपने संबोधन में कहा,”भारत की रक्षा के लिए 1999 में देश के सैनिकों ने जो वीरता और शौर्य का प्रदर्शन किया वह स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा. आज हम खुली हवा में सांस इसलिए ले पा रहे हैं क्योंकि किसी समय में शून्य डिग्री से कम तापमान में हमारे सैनिकों ने ऑक्सीजन की कमी के बावजूद अपनी बंदूकें कभी नीचे नहीं की.” उन्होंने आगे कहा,”आज कारगिल में भारत का ध्वज इसलिए लहरा रहा है क्योंकि 1999 में भारत के सैनिकों ने अपने शौर्य का परिचय देते हुए दुश्मनों की छाती में तिरंगा लहरा दिया था.”
रक्षा मंत्री के अलावा वायु सेना प्रमुख, एयर मार्शल वी. आर. चौधरी भी द्रास में कारगिल युद्ध स्मारक पहुंचकर बलिदानियों को याद किया और पुष्पांजलि अर्पित की. वहीं, भारतीय सेना के प्रमुख जनरल मनोज पांडे, भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर द्रास के कारगिल युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर कारगिल युद्ध में अपने प्राणों की आहुति देने वाले जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की. यहां, तीन चीतल हेलीकॉप्टर ने द्रास में कारगिल युद्ध स्मारक के ऊपर से गुजरते हुए फूल बरसाए.
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कारगिल दिवस पर जवानों को याद किया. राजधानी लखनऊ में उन्होंने कारगिल शहीद स्मृति वाटिका में आयोजित कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम में कारगिल युद्ध में अपनी जान गंवाने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी. इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा,”1999 में कारगिल युद्ध के दौरान, इससे पूर्व के सभी युद्धों में और इसके उपरांत भी देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले भारत माता के वीर सपूतों को मैं विनम्न श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. नए भारत में हर एक नागरिक को सुरक्षा की गारंटी है. इस नए भारत में आतंकवाद के लिए, नक्सलवाद के लिए किसी भी तरह की कोई जगह नहीं है.”
वहीं, कारगिल विजय दिवस पर कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट कर कहा,”हमारे सशस्त्र बलों के बहादुर सैनिकों, उनके परिवारों और सभी साथी भारतीयों को कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाएं. कारगिल युद्ध में हमारी मातृभूमि की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले हमारे बहादुरों की शहादत को सलाम. हमें उन पर गर्व है. उनका अदम्य साहस और वीरता पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी. जय हिन्द.”
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi: कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Tula Rashi: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Meen Rashi: 5 नवंबर 2026 का दिन मीन राशि के जातकों के…
QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…