यूटिलिटी

Paytm और ONDC ने दी बड़ी राहत, आधी कीमत में बेचेगा टमाटर, जानिये कैसे कर सकते हैं ऑर्डर

देश में टमाटर के भाव आसमान छू रहें है.  इसकी कीमत को देखकर खरीदार इसे खरीदने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं. इस वक्त बजार में टमाटर की मौजूदा किमत 200 से 250 रुपये प्रति किलो है. टमाटर की इस किल्लत को देखते हुए ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) और Paytm अपने यूजर्स को बड़ी राहत दी है.

इस प्लैटफॉर्म पर 70 रुपये किलो मिलेगा टमाटर

मंगलवार को Paytm ने ये घोषणा की है कि उसके प्लैटफॉर्म पर टमाटर 70 रुपये किलो मिलेगा. पेटीएम दरअसल नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर फेडरेशन ऑफ इंडिया (NCCF) के जरिये दिल्ली -NCR के यूजर्स को Paytm ONDC पर टमाटर की बिक्री करने वाली है. लेकिन इस पर भी कुछ नियम है जैसे कि पेटीएम का एक यूजर एक सप्ताह में अधिकतम दो किलो टमाटर के लिए ही फ्री डिलीवरी ले सकता है, जिसकी कीमत 140 रुपये तय की गई है. वहीं कंपनी ने यह भी कहा है कि आने वाले दिनों में टमाटर की कीमत और कम हो सकती है.

Paytm ONDC पर कैसे बुक करें टमाटर

पहले आप Paytm App में जाएं और सर्च बार में, ONDC टाइप करें और ONDC फूड पर टैप करें. इसके बाद ओएनडीसी के पेज पर NCCF से टमाटर पर टैप करने के बाद में टमाटर की वह मात्रा चुनें जिसे आप ऑर्डर करना चाहते हैं. जिसके बाद अपना डिलीवरी पता दर्ज कर लें. जिसके बाद आप अपनी भुगतान विधि चुनें और अपने ऑर्डर के लिए भुगतान करें. इस के बाद  आपका ऑर्डर दे दिया जाएगा और आपको एक कंफर्मेशन मैसेज भी भेजा जाएगा.

ये भी पढ़ें- अनपैक्ड इवेंट से पहले सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 5 और Z फ्लिप 5 की कीमत लीक, ये हो सकती है कीमत और फीचर्स

इन बातों का रखें ध्यान

आपको टमाटर ऑर्डर करने से पहले इन बातों पर ध्यान देना होगा कि खरीद के लिए उपलब्ध न्यूनतम मात्रा दो किलोग्राम टमाटर है. आपके पास दो किलोग्राम (जैसे चार किलोग्राम, छह किलोग्राम, आठ किलोग्राम, आदि) में टमाटर ही ऑर्डर कर सकते है. साथ ही दूसरी जरूरी बात ये जान लें कि टमाटर ऑर्डर करने के तुरंत बाद ही ये . इसे डिलीवर नहीं होगा. आपके घर ऑडर अगले दिन पहुंचेगा.

Dimple Yadav

Recent Posts

मेगा मिलेनियम के ठिकानों पर ईडी की ताबड़तोड़ छापेमारी, करोड़ों की विदेशी और भारतीय करेंसी बरामद

ईडी ने मेगा मिलेनियम प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े मुंबई, दिल्ली और महाराष्ट्र के ठिकानों पर…

10 minutes ago

अडानी पावर का बड़ा धमाका! दूसरी तिमाही में मुनाफा 142% बढ़कर ₹7,019 करोड़, कमाई में भी जबरदस्त उछाल

अडानी पावर ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना…

24 minutes ago

लसोड़ा… नाम तो सुना होगा! सेहत के लिए फायदे भी जानें, थाली का स्वाद और बीमारियों की छुट्टी

Lasoda Health Benefits: लसोड़ा (Indian Cherry) न सिर्फ अचार और सब्जी के लिए मशहूर है,…

28 minutes ago

‘भारत तुम्हारे साथ है, नरेंद्र’:पीएम मोदी ने स्वामी चिन्मयानंद के होलोग्राफिक अवतार से किया संवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में चिन्मय अमृत महोत्सव सम्मेलन के दौरान स्वामी चिन्मयानंद…

30 minutes ago

सपा-कांग्रेस सीट शेयरिंग का खाका तैयार, समझिए 172 सीटों का ABCD फार्मूला

UP Assembly Election: सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीट शेयरिंग पर मंथन शुरू हो गया है. कांग्रेस…

1 hour ago

ऑयल इंडिया ने कृष्णा-गोदावरी बेसिन में की प्राकृतिक गैस की बंपर खोज

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) ने कृष्णा-गोदावरी बेसिन के उथले पानी वाले…

1 hour ago