देश

बाढ़ की मार से पंजाब बेहाल! सरकार ने सभी स्कूल-कॉलेजों को 7 सितंबर तक बंद रखने के जारी किये आदेश

पंजाब इस समय भारी बाढ़ की मार झेल रहा है. सूबे के कई जिलों में बाढ़ की वजह से गांव के गांव डूब चुके हैं. पंजाब सरकार ने बाढ़ के कारण बिगड़ी स्थिति को देखते हुए स्कूलों की छुट्टी बढ़ाने का फैसला लिया है.

पहले 3 सितंबर तक स्कूल बंद रखने की घोषणा की गई थी. इस समयसीमा को बढ़ाकर 7 सितंबर कर दिया है. पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बुधवार को इसकी जानकारी दी.

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा,

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार बाढ़ की स्थिति को देखते हुए पंजाबभर के सभी सरकारी और निजी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय और पॉलिटेक्निक 7 सितंबर तक बंद रहेंगे. सभी से अनुरोध है कि वे स्थानीय प्रशासन के दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करें.

हॉस्टल्स में खानपान की जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन की

शिक्षा मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया है कि हॉस्टल में रहने वाले छात्रों के खानपान समेत पूरी व्यवस्था की जिम्मेदारी कॉलेज और यूनिवर्सिटी की होगी. उन्होंने रूपनगर में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पंजाब के कई जिले बाढ़ प्रभावित हैं. इस कारण पंजाब में सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल-कॉलेज 7 सितंबर तक बंद किए गए हैं.

शिक्षा मंत्री जमीन पर उतरे

पंजाब के शिक्षा मंत्री बाढ़ से जूझ रहे पीड़ित लोगों को राहत कार्य जल्दी से जल्दी पहुंचाने के लिए खुद जमीन पर उतरे हुए हैं. उन्होंने कहा कि पंजाब के इतिहास में यह सबसे बड़ी बाढ़ आपदा है. रावी, ब्यास और सतलुज नदी की मार पंजाब झेल रहा है.

ये भी पढ़ें- CM योगी के गुरु की ‘इच्छा मृत्यु’! 14 साल तक कैंसर को हराया, फिर खुद तय किया निधन का दिन, जानें क्या है पूरी कहानी?

तेजी से बढ़ रहा गोबिंद सागर झील का जलस्तर

हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि भाखड़ा डैम के पीछे बनी गोबिंद सागर झील का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. डैम का जलस्तर 1678.10 फीट तक पहुंच गया है, जो खतरे के निशान 1680 फीट से मात्र दो फीट कम है. अलग-अलग स्रोतों से डैम में एक लाख क्यूसेक से अधिक पानी आ रहा है, जिसके चलते बीबीएमबी ने 69,800 क्यूसेक पानी टरबाइनों और फ्लड गेटों के माध्यम से छोड़ा है. नंगल डैम से नंगल हाइडल नहर में 9,000 क्यूसेक, श्री आनंदपुर साहिब हाइडल नहर में 9,000 क्यूसेक, और सतलुज नदी में लगभग 52,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है.

शिक्षा मंत्री ने पंजाब की जनता से अफवाहों से बचने की अपील की है.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

गोविंद सिंह बिहार के कैमूर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हासिल की और पटना कॉलेज, पटना से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, कंटेंट एडिटिंग, रिसर्च और न्यूज प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया। फिलहाल वह भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस विदेश नीति, राष्ट्रीय राजनीति और बिहार से जुड़े मुद्दों पर है।

Recent Posts

छठ पर्व पर अश्लील कॉमेडी के मामले में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, कॉमेडियन यश माहेश्वरी के खिलाफ FIR दर्ज

Yash Maheshwari Controversy: छठ पर्व और बिहार की महिलाओं को लेकर कथित आपत्तिजनक कॉमेडी के…

2 minutes ago

कचरा उठाना कोई आसान काम नहीं! टेस्ट मैच देखते छात्रों पर मंत्री के बयान से क्यों भड़का विवाद?

न्यूज़ीलैंड में भारत और कीवी टीम के बीच टेस्ट मैच देखने के लिए स्कूल से…

5 minutes ago

जी. कृष्णैया केस में बड़ा मोड़: आनंद मोहन की समय से पहले रिहाई पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला रद्द

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने आनंद मोहन की समय से पहले रिहाई को चुनौती देने…

22 minutes ago

‘सिर्फ चमत्कार ही रोक सकता है’: नेतन्याहू के इस बयान के मायने क्या? इजरायल की सियासत में बड़ा उलटफेर

Benjamin Netanyahu Statement: इजरायल में गादी आइजेनकोट के पीएम बनने की आहट के बीच मंत्री…

31 minutes ago

एक कैलेंडर ईयर में 400 छक्के, 406 का वनडे चेज और 720 का टेस्ट स्कोर! 2026 में टीम इंडिया ने तोड़ दिए तमाम कीर्तिमान

Team India Records: साल 2026 भारतीय क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक रहा. टीम इंडिया ने टी20…

55 minutes ago