देश

पंजाबी सिंगर बब्बू मान को मिली जान से मारने की धमकी, धमकी भरे फोन के बाद अलर्ट, बढ़ाई गई घर की सुरक्षा

पंजाबी सिंगर बब्बू मान को आज जान से मारने की धमकी मिली है. मान के मुताबिक उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई है. सिंगर ने इसकी शिकायत पुलिस में की, जिसके बाद उनके घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

इस साल के मई महिने में पहले पंजाबी  म्यूजिक इंडस्ट्री के पॉपुलर सिंगर सिद्धू मूसेवाला की दिनदहाड़े ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई . अब एक और पंजाबी सिंगर बब्बू मान को जान से मारने की धमकी मिल रही है. इस चौंका देने वाली खबर से पंजाब की म्यूजिक इंटस्ट्री दहशत में आ गई है. इस मामले की खबर मिलते ही पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है. साथ ही गायक के घर को सुरक्षा के मद्देनजर पुलिसकर्मियों को भी तैनात कर दिया गया है.

बंबीहा गैंगस्टर ग्रुप की तरफ से आया फोन

पंजाब के पॉपुलर गायक बब्बू मान को धमकी भरे फोन आने की खबरों से पंजाब की म्यूजिक इंटस्ट्री में डर का मंजर छा गया है. सब इस बात से हैरान है कि पंजाबी म्यूजिक इंटस्ट्री को क्यों टारगेट किया जा रहा है. उन्हें धमकी मिलने के बाद मोहाली पुलिस ने उनके सेक्टर-71 स्थित  मकान नंबर 407 में सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रो के मुताबिक सिंगर बब्बू मान को धमकी भरा फोन कॉल  पंजाब के नामी  बंबीहा गैंगस्टर ग्रुप की ओर से किया गया है. पुलिस नंबर को ट्रेस करके मामले की जांच में जुट गई है.

बता दें पंजाब इंडस्ट्री के पॉपुलर सिंगर सिद्धू मूसेवाला को भी कई धमकी भरे फोन कॉल आए थे. जिसके बाद पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी थी, लेकिन 29 मई मूसेवाला के साथ सुरक्षाकर्मी नहीं थे और इसी मौके का फायदा उठाकर हमलावारों ने को बीच सड़क पर दिन दहाड़े गोलियों से भून कर गाड़ी में उनकी हत्या कर दी थी. इस हत्या के पीछे गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ बताया गया है. बता दें पुलिस मूसेवाला हत्या कांड में चार्जशीट फाइल कर चुकी है. जिसमें बताया गया कि, कनाडा से गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई के बीच ऑन-लाइन बातचीत हुआ किया करती थी. इसी के जरिए मूसेवाला की हत्या की साजिश रची गई थी.

 

-भारत एक्सप्रेस
Bharat Express Desk

Recent Posts

राहुल गांधी ने किया सुप्रीम कोर्ट मार्च का आह्वान, CJI को सौंपा जाएगा ज्ञापन

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ऐलान किया है कि सोमवार को विपक्ष, युवा…

9 minutes ago

पीएम मोदी ने चेन्नई में गिनाईं शिक्षा और खेल के क्षेत्र की उपलब्धियां, कहा- देश के विकास की धुरी हैं युवा

पीएम मोदी ने चेन्नई में जैगोपाल गरोडिया हिंदू विद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित…

35 minutes ago

राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा ऐलान: रूस-यूक्रेन के बीच ‘एनर्जी सीजफायर’ लागू

Russia Ukraine Energy Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच एनर्जी…

47 minutes ago

दिल्ली में उग्र हुआ CJP का प्रदर्शन: कनॉट प्लेस पर नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने घसीटकर हटाया

दिल्ली में CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP और छात्र संगठनों का प्रदर्शन…

52 minutes ago

पीएम मोदी की मछुआरों को बड़ी सौगात: हजारों करोड़ की योजनाओं को मंजूरी, चेन्नई फिशिंग हार्बर होगा हाईटेक

PM Matsya Sampada Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मछुआरों और तटीय समुदायों के…

59 minutes ago

‘पुरुषों को भी बनना होगा महिलाओं की सफलता का संबल…’ Miss and Mrs UN कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) रचना सम्‍मानित, दिया प्रेरक संदेश

MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…

2 hours ago