बिहार के पूर्णिया जिले से में रविवार की सुबह एक-दूसरे को बचाने की कोशिश में तीन मासूम सगे भाइयों की जलाशय में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई. इस भीषण हादसे के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और पीड़ित परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.
यह पूरी घटना पूर्णिया जिले के कस्बा ब्लॉक के आलम नगर के कुल्लाखास पंचायत के वार्ड नंबर 7 की है. जानकारी के अनुसार, आलमगीर के चार छोटे बेटे रविवार सुबह अपने घर के पास स्थित एक गोदाम के पीछे बने तालाब में जाल लेकर मछली पकड़ने गए थे.
मछली पकड़ने के दौरान अचानक एक भाई का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूबने लगा. भाई को बचाने के लिए बाकी दो भाई भी बिना सोचे-समझे गहरे पानी में उतर गए. लेकिन पानी काफी गहरा होने के कारण तीनों ही उसमें समा गए.
मौके पर मौजूद चौथे भाई अली हुसैन ने जब अपने भाइयों को डूबते देखा, तो वह बदहवास भागते हुए गांव पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी. खबर मिलते ही परिजन और स्थानीय ग्रामीण फौरन जलाशय की ओर दौड़े. काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने तीनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और तीनों ने दम तोड़ दिया था. मृतकों की पहचान मोफिजुल (12 वर्ष), तफिजुल (10 वर्ष) और सैराजुल (8 वर्ष) के रूप में हुई है.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने तीनों मासूमों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. कस्बे के सीओ निशांत कुमार ने मौतों की पुष्टि की है.
वहीं, कुल्लाखास पंचायत के मुखिया रंजीत पासवान ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जताई है और जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को तुरंत सरकारी मुआवजा देने की मांग की है.
ये भी पढ़ें: हे भगवान..! 1,2 नहीं पूरे 400 किलो घी जब्त, नर्मदापुरम का ‘धंधा’ आपकी प्लेट में पहुंचता तो क्या होता?
-भारत एक्सप्रेस
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…