चीन के पूर्वी तट पर प्रकृति का भयानक कहर टूटने वाला है. महाविनाशकारी तूफान ‘डॉल्फिन’ (Typhoon Dolphin) तेजी से चीन के तटों की तरफ बढ़ रहा है. खतरे की गंभीरता को देखते हुए चीन के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (NMC) ने देश में तूफान चेतावनी प्रणाली का सबसे उच्चतम स्तर यानी रेड अलर्ट (Red Alert) जारी कर दिया है. इसके साथ ही तटीय इलाकों में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन (Landslides) का बड़ा अलर्ट जारी किया गया है.
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार सुबह यह तूफान झेजियांग प्रांत के वानजाउ से करीब 215 किलोमीटर दूर समुद्र में था. इस तूफान के केंद्र के पास हवाओं की रफ्तार 162 किलोमीटर प्रति घंटे (45 मीटर प्रति सेकंड) तक पहुंच गई है. यह तूफान झेजियांग के झोउशान और फुजियान के फुडिंग के बीच लैंडफॉल (तट से टकराने) कर सकता है. ताइवान में इस तूफान का असर पहले ही दिखने लगा है, जहां तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है.
खौफनाक तूफान की आहट सुनते ही चीन में बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है. झेजियांग के ताइझोउ में लगभग 3,90,000 लोगों को और शंघाई में 30,000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. तूफान के खतरे को देखते हुए शंघाई के दो प्रमुख एयरपोर्ट्स (होंगकियाओ और पुडोंग) पर 1,300 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी गई हैं, जो उनकी कुल शेड्यूल्ड फ्लाइट्स का करीब 60 प्रतिशत है. इसके अलावा ताइवान की एयरलाइंस ने भी चीन जाने वाली अपनी उड़ानें रोक दी हैं.
ये भी पढ़ें: ‘शेर और कुत्ते’ वाले चुटकुले से केजरीवाल का केंद्र पर हमला, E20 को लेकर रखीं 3 बड़ी शर्तें
अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों में प्रभावित इलाकों में 200 से 400 मिलीमीटर तक भयंकर बारिश हो सकती है, जिससे बाढ़ और भूस्खलन का गंभीर खतरा है. एहतियात के तौर पर झेजियांग में फेरी और क्रूज सहित पानी से जुड़ी सभी गतिविधियों को रोक दिया गया है. बिगड़ते हालात को देखते हुए चीन के मौसम विभाग ने आपातकालीन प्रतिक्रिया (Emergency Response) को लेवल III से बढ़ाकर लेवल II कर दिया है. फिलहाल प्रशासन की पैनी नजर तूफान की हर हरकत पर टिकी हुई है.
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…