Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

CM pushkar singh dhami

Amit Shah Birthday Wishes: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की. अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में धामी उत्तराखंड की गौरवशाली संस्कृति के संरक्षण के साथ विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं.

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति जल्द ही ऐसा प्रस्ताव लाने जा रही है, जिसके तहत बदरीनाथ, केदारनाथ और समिति के अधीनस्थ मंदिरों में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाई जा सकती है. बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने इसे परंपराओं की रक्षा से जोड़ा है.

देहरादून में 'उत्तराखंड रजत जयंती' कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं. उत्तराखंड राज्य के गठन को 9 नवंबर को 25 साल पूरे हो रहे हैं. इस 'सिल्वर जुबली' के मौके पर देहरादून में खास कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा.

15 अक्टूबर, बुधवार को देहरादून में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में मुख्यमंत्री धामी ने 1456 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए हैं. इनमें सचिवालय प्रशासन विभाग में चयनित 109 समीक्षा अधिकारी एवं सहायक समीक्षा अधिकारी और शिक्षा विभाग में चयनित 1347 सहायक अध्यापक (एलटी) शामिल हैं.

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 22 सितंबर से लागू हो रही नई जीएसटी दरों की सराहना की. उन्होंने इसे 'नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म' करार देते हुए कहा कि यह भारत की विकास गाथा को मजबूत करेगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में सीएम धामी के कार्यों की सराहना की.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है. राज्य विधानसभा में उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा विधेयक 2025 पेश हो चुका है. इस विधेयक के तहत अब हर समुदाय के शैक्षणिक संस्थानों को भी समान अधिकार और मान्यता मिलेगी.

उत्तराखंड सरकार ने एक लाख करोड़ के निवेश की ग्राउंडिंग होने का उत्सव मनाया. शनिवार (19 जुलाई) को रुद्रपुर में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उपस्थित थे.

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के चार प्रमुख जिलों हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और उधम सिंह नगर में विभिन्न स्थानों के नामों में परिवर्तन की घोषणा की.

Chardham Yatra 2025: उत्तराखंड सरकार 30 अप्रैल से शुरू होने वाली चार धाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए व्यापक तैयारियां कर रही है, जिसमें क्राउड मैनेजमेंट, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और यात्री सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है.