देश

QS Asia University Rankings 2025: IIT दिल्ली ने IIT बॉम्बे को पछाड़कर भारतीय विश्वविद्यालयों में हासिल किया पहला स्थान

QS Asia University Rankings 2025: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली (IIT Delhi) ने 2025 की QS एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग में भारतीय शिक्षण संस्थानों में टॉप पोजीशन हासिल किया है. IIT दिल्ली ने इस रैंकिंग में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बॉम्बे (IIT-Bombay) को पीछे छोड़ दिया है.

IIT दिल्ली, जो पिछले साल 46वें स्थान पर था, इस साल अपनी रैंकिंग में सुधार करते हुए 44वें स्थान पर पहुंच गया है. वहीं IIT बॉम्बे जो पिछले साल 40वें स्थान पर था, अब चार पायदान नीचे गिरकर 48वें स्थान पर आ गया है.

भारत के सात संस्थान शीर्ष 100 में शामिल

QS एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2025 में भारत के सात शिक्षण संस्थान टॉप 100 में जगह बनाने में सफल रहे हैं. इनमें पांच IIT शामिल हैं, इनके अलावा बेंगलुरु स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc) और दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) भी इस सूची में अपनी जगह बनाए हुए हैं. IISc इस साल IIT खड़गपुर से पिछड़कर पांचवें स्थान पर आ गया है. IISc चार पायदान गिरते हुए 62वें स्थान पर पहुंच गया है.

IIT कानपुर अपनी रैंकिंग में चार स्थान की गिरावट के बाद अब 67वें स्थान पर है. वहीं, दिल्ली विश्वविद्यालय ने 13 पायदान की छलांग लगाकर 81वें स्थान पर अपनी जगह बनाई है.

IIT मद्रास और खड़गपुर की रैंकिंग में गिरावट

तीसरे स्थान पर भारत का प्रतिनिधित्व करने वाला IIT मद्रास है, जो इस साल तीन पायदान खिसककर 56वें स्थान पर आ गया है. IIT खड़गपुर को भारतीय संस्थानों में चौथा स्थान मिला है. पिछले साल के मुकाबले यह एक स्थान नीचे खिसककर अब 60वें पायदान पर पहुंच गया है.


ये भी पढ़ें- Shahrukh Khan को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, कोर्ट में होगी पेशी


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…

3 minutes ago

फ्रांस में Gen-Z का कोहराम, 21 सितंबर की छोटी सी चिंगारी से सुलगा पूरा देश, जानें क्यों हो रहा है प्रदर्शन?

फ्रांस में युवा सड़कों पर उतर आए हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग…

8 minutes ago

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

34 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

37 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

1 hour ago