आस्था

Mercury Retrograde: आज से बुध की उल्टी चाल शुरू, 20 दिन बेहद संभलकर रहें ये 4 राशि वाले लोग

Mercury Retrograde in Scorpio: ज्योतिष में बुध को वाणी, व्यापार, बुद्धि और यश का कारक माना गया है. बुध ग्रह गोचर के अलावा मार्गी और वक्री चाल भी चलता है. ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, ग्रहों के राजकुमार बुध आज यानी 26 नवंबर को सुबह 8 बजकर 11 मिनट पर वृश्चिक राशि में वक्री हो गए हैं. बुध देव इस स्थिति में 16 दिसंबर 2024 तक रहेंगे. ऐसे में बुध मार्गी के 20 दिनों की अवधि मेष समेत चार राशियों के लिए शुभ नहीं है. आइए जानते हैं कि बुध-वक्री के दौरान किन राशियों को बेहद सावधान रहना होगा.

मेष राशि

बुध ग्रह की वक्री चाल मेष राशि के लिए अच्छा नहीं माना जा रहा है. इस दौरान मेष राशि के जातकों को लाभ उठाने के लिए अनेक प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. इस दौरान करियर से लेकर रिश्तों में कड़वाहट देखने को मिल सकती है. इसके साथ ही इस दौरान कार्यक्षेत्र में काम का बोझ रहेगा. नौकरीपेशा जातकों को नुकसान उठना पड़ सकता है. पारिवारिक रिश्तों में धैर्य से काम लेने की जरूरत होगी.

मिथुन राशि

इस राशि के लिए बुध की उल्टी चाल अच्छी नहीं मानी जा रही है. इस दौरान पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. आर्थिक स्थिति में गिरावट आएगी. नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर तनाव का सामना करना पड़ सकता है. खर्च की अधिकता रहेगी. लव लाइफ में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. इस दौरान सेहत का खास ख्याल रखना होगा. पेट से जुड़ी समस्या बढ़ सकती है.

यह भी पढ़ें: शनि की राशि में आ रहे हैं धन के कारक शुक्र, अब चमकेगा इन 3 राशि वालों का भाग्य

कर्क राशि

बुध की वक्री चाल कर्क राशि के लिए भी अच्छा नहीं कहा जा रहा है. वक्री बुध का स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर होगा. कार्यक्षेत्र में आप पर से लोगों का भरोसा उठ सकता है. मानसिक तनाव रहेगा. मेहनत के अनुकूल फल नहीं मिलने से मन में निराशा का भाव उत्पन्न होगा. संतान पक्ष से तनाव हो सकता है. व्यापार में आर्थिक नुकसान हो सकता है.

सिंह राशि

बुध की वक्री चाल सिंह राशि वालों के करियर पर नकारात्मक असर डालेगा. ऐसे में इस दौरान करियर में कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. रिश्ते बिगड़ सकते हैं. व्यापार करने वालों को आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. इसके अलावा इस दौरान धन का बचत करने में असफल हो सकते हैं. सेहत को लेकर भी तनाव हो सकता है.

Dipesh Thakur

Recent Posts

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

2 hours ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

5 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

5 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

6 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

6 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

6 hours ago