PHOTO CREDIT: IANS
फिलीपींस की राजधानी मनीला में आयोजित क्वाड लीडर्स समिट (Quad Leaders Summit) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर हिंद-प्रशांत क्षेत्र की शांति और समृद्धि के लिए भारत का स्पष्ट दृष्टिकोण रखा है. मंगलवार को शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत के लिए क्वाड एक बेहद रचनात्मक और भरोसेमंद साझेदारी है. उन्होंने भरोसा जताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज और जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची के साथ इस अहम बैठक से क्वाड सहयोग के अगले चरण के लिए ठोस लक्ष्य तय करने में बड़ी मदद मिलेगी.
अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने मनीला शहर से क्वाड के पुराने जुड़ाव को भी याद किया. उन्होंने बताया कि साल 2007 में पहली बार चारों देशों के अधिकारी यहीं मिले थे और इसके दस साल बाद 2017 में इसी शहर से क्वाड संवाद को फिर से शुरू किया गया था. अब एक बार फिर इस ऐतिहासिक शहर में शीर्ष नेताओं की बैठक होना एक बड़ा मील का पत्थर है. पीएम मोदी ने कहा कि पिछले साल जनवरी से अब तक चारों देशों के विदेश मंत्रियों की पांच बैठकें हो चुकी हैं, जो इस साझेदारी के प्रति हमारी मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति और साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं.
प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि समुद्री सुरक्षा हो या भरोसेमंद सप्लाई चेन, नई तकनीक का विकास हो या आपदा राहत भारत की हमेशा यही कोशिश रही है कि क्वाड दुनिया के सामने विश्वसनीय समाधान पेश करे. इस उच्चस्तरीय बैठक में विदेश मंत्री एस. जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो समेत कई शीर्ष अधिकारी मौजूद रहे.
गौरतलब है कि साल 2004 की सुनामी के बाद राहत कार्यों के समन्वय से शुरू हुआ भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया का यह समूह आज एक स्वतंत्र, खुले और समावेशी इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की सबसे मजबूत धुरी बन चुका है.
यह भी पढ़ें: पुणे में बाबा कल्याणी के साथ अमित शाह ने देखा स्वदेशी इंजीनियरिंग का दम, सुरक्षा बलों को मिलेगी नई ताकत
-भारत एक्सप्रेस
सुप्रीम कोर्ट ने अवमानना मामले में संजय राउत और निखिल वागले के हलफनामे से असंतुष्टि…
SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के फैसलों को लेकर इंडिया ब्लॉक की याचिका…
सुनवाई के दौरान सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले वकील प्रवीण…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पुणे स्थित भारत फोर्ज प्लांट का दौरा कर कंपनी…
Chhath Puja 2026 celebration in UK London Bihari Connect: लंदन के हाउंस्लो स्थित ब्रह्मर्षि आश्रम…
Oleksandr Zapichenko Extradition: CBI ने ED, विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय के सहयोग से मनी…