Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

पुणे में बाबा कल्याणी के साथ अमित शाह ने देखा स्वदेशी इंजीनियरिंग का दम, सुरक्षा बलों को मिलेगी नई ताकत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पुणे स्थित भारत फोर्ज प्लांट का दौरा कर कंपनी की 60वीं वर्षगांठ की पट्टिका का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने UPSTF के लिए स्वदेशी 5.56 × 45 मिमी राइफलों की पहली खेप को हरी झंडी दिखाई और रक्षा निर्माण में आत्मनिर्भरता पर जोर दिया.

Amit Shah Visits Bharat Forge Pune Plant Flags Off Rifles For UPSTF

देश की रक्षा और विनिर्माण क्षमताओं को नई ऊंचाई देने की दिशा में एक बड़ा कदम सामने आया है. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पुणे स्थित दुनिया की सबसे बड़ी फोर्जिंग इकाइयों में शुमार ‘कल्याणी-भारत फोर्ज’ प्लांट का दौरा किया. 15 नवंबर को हुए इस खास दौरे पर भारत फोर्ज लिमिटेड के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक पद्म भूषण बाबा कल्याणी ने गृह मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया. इस दौरान अमित शाह ने कंपनी के छह दशकों की इंजीनियरिंग उत्कृष्टता, नवाचार और राष्ट्र निर्माण के सफर को दर्शाने वाली 60वीं वर्षगांठ की माइलस्टोन पट्टिका का भी अनावरण किया.

UPSTF को मिली स्वदेशी 5.56 × 45 मिमी राइफलों की पहली खेप

इस कार्यक्रम का सबसे खास आकर्षण तब देखने को मिला, जब गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (UPSTF) के लिए तैयार की गई अत्याधुनिक 5.56 × 45 मिमी राइफलों की पहली खेप को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. सुरक्षा बलों को पूरी तरह देश में बने आधुनिक हथियारों से लैस करने की दिशा में इसे एक बेहद महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है.

दौरे के दौरान अमित शाह ने प्लांट की फोर्जिंग लाइनों का बारीकी से निरीक्षण किया और कंपनी के शीर्ष नेतृत्व के साथ बातचीत की. यह पूरी चर्चा ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘सशक्त भारत, सुरक्षित भारत’ के संकल्प के तहत घरेलू विनिर्माण को और रफ्तार देने पर केंद्रित रही.

आर्टिलरी गन से लेकर मानवरहित सिस्टम तक

निरीक्षण के दौरान भारत फोर्ज की पूर्ण स्वामित्व वाली रक्षा सहायक कंपनी ‘कल्याणी स्ट्रेटेजिक सिस्टम्स लिमिटेड’ (KSSL) ने अपने स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित रक्षा उत्पादों की भव्य प्रदर्शनी भी लगाई. गृह मंत्री ने स्मॉल आर्म्स, शक्तिशाली आर्टिलरी गन, गोला-बारूद प्रणाली (अम्युनिशन सिस्टम) और थल, जल व वायु सेना के लिए बनाए गए मानवरहित (अनमैनड) सिस्टम का अवलोकन किया.

निजी क्षेत्र की यह भागीदारी साफ दर्शाती है कि भारत अब रक्षा उपकरणों के लिए विदेशों पर निर्भर रहने के बजाय खुद विश्वस्तरीय हथियार तैयार कर दुनिया के सामने अपनी ताकत पेश कर रहा है.

यह भी पढ़ें: अमेरिका, जापान, जर्मनी और इजरायल हुए यूपी के फल-सब्जियों के कायल: योगी सरकार की नीतियों से कृषि निर्यात बढ़ा, Top 15 उत्पादों का कारोबार ₹489 करोड़ पार

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Chhath Puja 2026