देश

क्वॉड देशों ने PM मोदी की फिलॉसफी का किया समर्थन, कहा- वर्तमान दौर युद्ध का नहीं

‘क्वाड’ (Quad) देशों के नेताओं ने रूस-यूक्रेन युद्ध के “भयावह और दुखद” मानवीय परिणामों पर शनिवार को गहरी चिंता जताई तथा बातचीत व कूटनीति के जरिये इस संघर्ष को समाप्त करने की अपील की. क्वाड नेताओं ने कहा कि यह युद्ध का युग नहीं होना चाहिए. उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी यही बात इससे पहले कह चुके हैं. पीएम मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और उनके ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज ने हिरोशिमा में, चार देशों के समूह ‘क्वाड’ के वार्षिक शिखर सम्मेलन में यूक्रेन की स्थिति के साथ-साथ अन्य वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा की.

शिखर सम्मेलन में अपने संबोधन में, मोदी ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र को वैश्विक व्यापार, नवाचार और विकास का “इंजन” बताया और कहा कि इसकी सफलता व सुरक्षा पूरी दुनिया के लिए महत्वपूर्ण है. प्रधानमंत्री ने क्वाड के रचनात्मक एजेंडे को मजबूत करने और क्षेत्र के लिए ठोस परिणाम देने के महत्व पर जोर दिया. उन्होंने 2024 में होने वाले समूह के अगले शिखर सम्मेलन के लिए क्वाड नेताओं को भारत आमंत्रित किया.

क्वाड नेताओं ने एक संयुक्त बयान जारी किया, जिसमें यूक्रेन संकट, पूर्वी और दक्षिण चीन सागर की स्थिति तथा हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए उनके दृष्टिकोण को शामिल किया गया. क्वाड नेताओं ने कहा कि वे अंतरराष्ट्रीय कानून के पालन, विवादों के शांतिपूर्ण समाधान और सभी देशों की क्षेत्रीय अखंडता एवं संप्रभुता सहित संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सिद्धांतों के सम्मान के लिए खड़े हैं. नेताओं ने कहा, ‘इस संदर्भ में, आज हम यूक्रेन में जारी युद्ध पर अपनी गहरी चिंता व्यक्त करते हैं और इसके भयानक एवं दुखद मानवीय परिणामों पर शोक व्यक्त करते हैं.’

उन्होंने कहा, ‘हम खाद्य, ईंधन और ऊर्जा सुरक्षा तथा महत्वपूर्ण आपूर्ति श्रृंखलाओं सहित वैश्विक आर्थिक प्रणाली पर इसके गंभीर प्रभावों को पहचानते हैं। हम यूक्रेन के लिए मानवीय सहायता प्रदान करना जारी रखेंगे.’बयान में कहा गया, ‘यह जानते हुए कि हमारा युग युद्ध का (युग) नहीं होना चाहिए, हम बातचीत और कूटनीति के लिए प्रतिबद्ध हैं. हम संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुरूप एक व्यापक, न्यायसंगत और स्थायी शांति का समर्थन करते हैं.’

क्वाड नेताओं के इस बयान में प्रधानमंत्री मोदी के रुख की प्रतिध्वनि दिखी. उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी ने रूस-यूक्रेन युद्ध के मुद्दे पर पिछले साल रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से कहा था, ‘यह युग युद्ध का नहीं है. मोदी की इस टिप्पणी के लिए दुनियाभर के नेताओं ने उनकी प्रशंसा की थी.

– भाषा इनपुट

Bharat Express Desk

Recent Posts

BIGG BOSS में छलका सलमान खान का दर्द, बताया कैसे एक कोर्ट केस से बिगड़ी पूरी छवि: देखें VIDEO

Salman Khan Controversy: सलमान खान ने बिग बॉस में खुलासा किया कि कोर्ट केस और…

35 minutes ago

शिष्य की मौत के 9 दिन बाद प्रेमानंद महाराज ने तोड़ी चुप्पी! कहीं ये बड़ी बात

Premanand Maharaj Ashram Case: शिष्य दीपक लोधी की मौत के 9 दिन बाद प्रेमानंद महाराज…

2 hours ago

नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार को बताया दुनिया का हीरो, इजरायल के स्वतंत्रता दिवस के लिए दिया खास न्योता

Captain Smit Machchhar: नेतन्याहू ने भारतीय पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ कर उन्हें…

2 hours ago

सऊदी अरब की राजधानी रियाद पर बड़ा हवाई हमला: हूतियों ने दागे बैलिस्टिक मिसाइल, आसमान में उठा धुएं का गुबार

Saudi Riyadh Missile Attack: सऊदी अरब की राजधानी रियाद में अरामको की सुविधा को बैलिस्टिक…

2 hours ago

आज का पंचांग: नवमी तिथि में कौन सा समय शुभ? जानें राहुकाल, चौघड़िया और मुहूर्त

Aaj Ka Panchang: जानें आश्विन कृष्ण नवमी तिथि, पुनर्वसु नक्षत्र, शुभ मुहूर्त, अभिजीत मुहूर्त, राहुकाल,…

3 hours ago